1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: वाराणसी में बीच सड़क छेड़खानी करने पर बुलेट सवार युवक को लड़कियों ने सिखाया ऐसा सबक, जिंदगी भर लड़कियों से नहीं करेगा बद्तमीजी

Viral video: वाराणसी में बीच सड़क छेड़खानी करने पर बुलेट सवार युवक को लड़कियों ने सिखाया ऐसा सबक, जिंदगी भर लड़कियों से नहीं करेगा बद्तमीजी

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो युवतियां बुलट सवार युवक की पिटाई करती नजर आ रही है। आरोप है कि युवक युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो युवतियां बुलट सवार युवक की पिटाई करती नजर आ रही है। आरोप है कि युवक युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो वाराणसी का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- बहुसंख्यकों को डरा रही है सीएम बनर्जी, गृहमंत्री अमित शाह, कहा- टीएमसी सरकार में महिलाएं नही है सुरक्षित

पढ़ें :- Noida Workers Protest : नोएडा सेक्टर 59-60 और 62 की फैक्ट्रियों में काम ठप, कर्मचारियों का प्रोटेस्ट उग्र, DGP राजीव कृष्णा, बोले-हिंसा भड़काने वाले दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाराणसी के हुकुमगंज इलाके में बुलेट सवार एक युवक राह चलती दो युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। जैसे ही युवक आगे बढ़ने लगा एक लड़की ने उसे रोक लिया। दोनो में बहस होने लगी। इतने में युवती ने युवक को पीटना शुरु कर दिया। दूसरी युवती भी उसे पीटने लगी। अचानक हुई इस पिटाई से डर कर युवक गली में भाग गया। वहां इस घटना का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...