1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: बरेली में दिल दहला देने वाला मामला, रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक कृष्णानंद पांडे को सांड ने पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट

Viral Video: बरेली में दिल दहला देने वाला मामला, रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक कृष्णानंद पांडे को सांड ने पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां संजयनगर के नजदीक सेंट्रल स्टेट कॉलोनी में बुधवार सुबह सैर करने निकले बुजु्र्ग व्यक्ति को सांड ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां संजयनगर के नजदीक सेंट्रल स्टेट कॉलोनी में बुधवार सुबह सैर करने निकले बुजुर्ग व्यक्ति को सांड ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंट्रल स्टेट कॉलोनी के रहने वाले अक्षय पांडे पीएनबी सिविल लाइंस ब्रांच में डिप्टी मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता कृष्णा नंद पांडे जिनकी उम्र करीब 75 साल थी। वे पीलीभीत की शुगर मिल से केन मैनेजर पद से रिटायर्ड थे। वे डेली सुबह टहलने जाते थे। बुधवार को भी रोज की तरह वे सुबह आठ बजे के करीब घर से कुछ दूरी पर टहलने निकले थे। इसी बीच सांड ने उन्हें पटक दिया।

https://x.com/princysahujst7/status/1750439447810777506?s=20

सांड का सींग उनके पेट में घुस गई। जिसकी वजह से वह वहीं सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।सांड कुछ मिनट तक बुजुर्ग पर हमला करता रहा। जब स्थानीय लोगो ने देखा तब लोगो ने सांड को भगाया।

मॉडल टाउन चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे पर परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह पूरा मामला पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उससे पता लग रहा है कि सांड के हमले से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद भी उत्तेजित सांड उन पर हमला करता रहा। घटना के बाद इस सांड ने दिनभर गलियों में आने-जाने वाले कई लोगों को दौड़ाया।

पढ़ें :- पत्रकार अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच हुआ समझौता, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मिली जानकारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...