1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: शाहजहांपुर से खौफनाक वारदात, मासूम बच्ची को कंधे पर लेकर जा रहे व्यक्ति को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

Viral video: शाहजहांपुर से खौफनाक वारदात, मासूम बच्ची को कंधे पर लेकर जा रहे व्यक्ति को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

पुलिस ने मीडिया को बताया कि सोमवार को शाहजहांपुर में अपनी बेटी को कंधे पर बैठाकर एक व्यक्ति ले जा रहा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। व्यक्ति की हालत गंभीर है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दबंगों ने एक व्यक्ति को उस वक्त गोली मार दी जब वह अपनी मासूम बच्ची को कंधे पर बैठा कर ले जा रहा था। सोशल मीडिया में यह सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Viral Video: आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो

पुलिस ने मीडिया को बताया कि सोमवार को शाहजहांपुर में अपनी बेटी को कंधे पर बैठाकर एक व्यक्ति ले जा रहा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। व्यक्ति की हालत गंभीर है। जबकि मासूम बच्ची को इस हमले में किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।

इस पूरी घटना का सीटीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति अपने कंधे पर एक बच्ची को बैठाकर ले जा रहा है।

पढ़ें :- Viral video: बरेली के फाइव स्टार होटल में पार्टी के दौरान व्यापारी ने मारपीट के बाद युवक को छत से फेंका नीचे

इतने में उसके पास से बाइक पीड़ित व्यक्ति से कुछ दूरी पर रुकती है। बाइक पर दो लोग सवार होते है जबकि एक व्यक्ति पैदल चल रहा होता है। जैसे ही पैदल चल रहा व्यक्ति पीड़ित व्यक्ति के नजदीक आता है इतने में उसे गोली मार कर भाग जाता है।

गोली लगते ही पीड़ित व्यक्ति तुरंत जमीन पर गिर जाता है।साथ में उसकी बेटी भी। इसके बाद हमला करने वाले दो अन्य लोगो को लेकर बाइक पर बैठता है और घटना स्थल से फरार हो जाता है।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घायल व्यक्ति का नाम शोएब है जो पेशे से व्यापारी है। वह शाहजहांपुर में अपने पैतृक घर में आया हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अशोक मीना ने मीडिया को बताया कि दो आरोपियों गुफरान और नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावरों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया, उसे जब्त कर लिया गया है। तीसरे आरोपी तारिक को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों में से एक पीड़ित का चचेरा भाई है। पुलिस ने पुरानी व्यक्तिगत रंजिश के कारण गोली मारी है।

 

पढ़ें :- बजरंगबली का दर्शन कर गिरफ्तारी देने पनकी थाने निकले विधायक अमिताभ बाजपेई,एसीपी ने नहीं किया गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...