1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Viral Video: सफाई कर रही महिला पर अचानक एक के बाद एक गिरी अनाज से भरी बोरियां, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सफाई कर रही महिला पर अचानक एक के बाद एक गिरी अनाज से भरी बोरियां, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

मुंबई में एक गोदाम में सफाई कर रही महिला के ऊपर अचानक एक के बाद एक अनाज से भरी बोरियां गिर गई। देखते ही देखते महिला बोरियों के नीचे दब गई। अचानक इस हादसे से वहां अफरा तफरी मच गई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मुंबई में एक गोदाम में सफाई कर रही महिला के ऊपर अचानक एक के बाद एक अनाज से भरी बोरियां गिर गई। देखते ही देखते महिला बोरियों के नीचे दब गई। अचानक इस हादसे से वहां अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में वहां मौजूद लोगो ने महिला को बाहर निकाला। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो 'चैंपियंस' पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला वाशी इलाके में कृषि उपज बाजार समिति के एक बाजार में फर्श की सफाई कर रही थी, अचानक उसके ऊपर पास रखी बोरियां गिर गई। हालंकि उसके पास काम कर रहे मजदूरों ने उस महिला बाहर निकाल लिया।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लगाया गंभीर आरोप, बोले- वो ब्लैकमेल व कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं, संसद से इसलिए भाग गए...

दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरा में यह फुटेज कैद हो गई। इस वीडियो में एक महिला फर्श पर झाड़ू लगाती नजर आ रही है। तभी अचानक उसके पर अनाज से भरी बोरियां गिर जाती है। वह एकदम से चीखने लगती है। आस पास काम कर रहे लोग उसे बचा लेते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...