1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. viral video: पुलिस को देख बदमाश ने शुरु कर दिया हाई वोल्टेज ड्रामा, फिल्मी अंदाज में अपनी ही कनपटी पर तमंचा तान देने लगा धमकी और फिर…

viral video: पुलिस को देख बदमाश ने शुरु कर दिया हाई वोल्टेज ड्रामा, फिल्मी अंदाज में अपनी ही कनपटी पर तमंचा तान देने लगा धमकी और फिर…

उत्तर प्रदेश का जिला मेरठ में उस वक्त का नजारा एकदम किसी फिल्म की शूटिंग की तरह नजर आया जब पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंची, तो पुलिस फोर्स देख बदमाश ने हाई वोल्टेज ड्रामा करना शुरु कर दिया। बदमाश ने तमंचा निकाला और एकदम फिल्मी अंदाज में खुद की कनपटी पर तान दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश का जिला मेरठ में उस वक्त का नजारा एकदम किसी फिल्म की शूटिंग की तरह नजर आया जब पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंची, तो पुलिस फोर्स देख बदमाश ने हाई वोल्टेज ड्रामा करना शुरु कर दिया। बदमाश ने तमंचा निकाला और एकदम फिल्मी अंदाज में खुद की कनपटी पर तान दिया। साथ ही खुद को गोली से उड़ाने की धमकी देने लगा। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में पांच विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की धमाकेदार पारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरठ में जानलेवा हमले के आरोपी को देहली गेट थाने की पुलिस पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस का गिरबान पकड़कर तमंचा तान दिया। अपने साथी को छुड़ाने की मांग करने लगा। इसके बाद खुद की कनपटी पर तमंचा रखकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। मामले की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। किसी तरह बदमाश से तमंचा छीनकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय लाल दास निवासी मनीष प्रजापति ने राशिद और दानिश आदि के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया था। राशिद को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची तो उसने एक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर तमंचा तान दिया और अपने साथी को न छोड़ने पर गोली मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने सूझबूझ से दबोचा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...