1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral : संसद में एक दूसरे पर तीर चलाने वाली महिला सांसदों ने स्टेज पर लगाए ठुमके… देखिए कंगना, महुआ और सुप्रिया का डांस वीडियो

Viral : संसद में एक दूसरे पर तीर चलाने वाली महिला सांसदों ने स्टेज पर लगाए ठुमके… देखिए कंगना, महुआ और सुप्रिया का डांस वीडियो

बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut), टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने उद्योगपति और बीजेपी सांसद नवीन जिंदल (Industrialist and BJP MP Naveen Jindal) की बेटी की शादी में मंच पर थिरकती नजर आईं। तीनों ने मिलकर 'ओम शांति ओम' फिल्म ("Om Shanti Om" film) का एक मशहूर गाना 'दीवानगी दीवानगी' पर परफॉर्म किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut), टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने उद्योगपति और बीजेपी सांसद नवीन जिंदल (Industrialist and BJP MP Naveen Jindal) की बेटी की शादी में मंच पर थिरकती नजर आईं। तीनों ने मिलकर ‘ओम शांति ओम’ फिल्म (“Om Shanti Om” film) का एक मशहूर गाना ‘दीवानगी दीवानगी’ पर परफॉर्म किया। संसद में जरा-जरा सी बात पर हल्लाबोल करने वाले अलग-अलग पार्टी के सांसदों का एक साथ डांस वाला वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

पढ़ें :- सुप्रिया सुले, बोलीं- महाराष्ट्र सरकार भाई रोहित की बढ़ाए सुरक्षा, अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच पूरी होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा

बता दें कि नवीन जिंदल (Naveen Jindal) की बेटी की शादी में ये तीनों महिला सांसद एक साथ मंच पर जमकर ठुमके लगाए। वीडियो में बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut), टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ‘दीवानगी दीवानगी’ गाने पर डांस कर रही हैं, जबकि नवीन जिंदल (Naveen Jindal) बीच में खड़े हैं। इस डांस की प्रेक्टिस के दौरान की तस्वीरें भी कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

पढ़ें :- अजित पवार के छोटे बेटे ने प्लेन क्रैश में जताया साजिश का शक! बोले- ब्लैक बॉक्स आसानी से खराब नहीं हो सकता

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें वह नवीन जिंदल (Naveen Jindal), महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और सुप्रिया सुले (Supriya Sule) के साथ डांस की प्रैक्टिस करती दिख रही थीं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा था, ‘सह-सांसदों के साथ फिल्मी पल हा हा। नवीन जिंदल (Naveen Jindal) जी की बेटी की शादी के संगीत के लिए रिहर्सल।’

यह पहली बार है जब ये तीनों राजनेता एक साथ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह से डांस करते हुए देखे गए हैं। इस डांस परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लोग इस बात से हैरान हैं कि राजनीतिक मंचों पर एक-दूसरे के विरोधी माने जाने वाले ये नेता शादी जैसे निजी समारोह में इतने खुलकर साथ नजर आए।

पढ़ें :- 'पहलगाम हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी को नहीं मिली सरकारी नौकरी, CM ने किया था वादा... ' सुप्रिया सुले ने महायुति सरकार पर साधा निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...