1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दीपावली पर विराट कथा महोत्सव का होगा आयोजन

दीपावली पर विराट कथा महोत्सव का होगा आयोजन

दीपावली पर विराट कथा महोत्सव का होगा आयोजन

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::दीपावली के पावन अवसर पर गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम बनकटा, छितहीं खुर्द स्थित पुराने यज्ञ स्थल प्रांगण में 10 से 18 अक्तूबर तक विराट कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

पढ़ें :- CM नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे JDU की कमान! पार्टी कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर

इस अवसर पर कथा व्यास श्रीधाम अयोध्या के पं. सोमनाथ शास्त्री जी महाराज प्रवचन देंगे। प्रतिदिन कथा का आयोजन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। आयोजन में यज्ञकर्ता के रूप में हनुमान जी महाराज रहेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक पं. अन्नपूर्णा जी (श्रीधाम अयोध्या) ने बताया कि दीपावली पर्व पर यह धार्मिक आयोजन ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से सम्पन्न होगा। कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी किया जाएगा ताकि श्रद्धालु घर बैठे दर्शन व श्रवण कर सकें।

ग्राम एवं क्षेत्र के समस्त सनातनी भक्तों ने इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

रिपोर्ट – राम किशुन 

पढ़ें :- मोदी जी ने कहा था कि 'हवाई चप्पल' पहनने वाला हवाई जहाज में करेगा सफर, लेकिन अब तो जूते पहनने वाले भी नहीं कर पा रहे हैं अफोर्ड : अखिलेश यादव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...