1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. विशाखापट्टनम: गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रीज में रखे, धीरे-धीरे टुकड़ों को लगा रहा था ठिकाना

विशाखापट्टनम: गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रीज में रखे, धीरे-धीरे टुकड़ों को लगा रहा था ठिकाना

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम  से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां इंडियन नेवी के एक स्टाफ ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और शव के टुकड़े करके फ्रीज में रख दिया। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव के हिस्सों को अलग-अलग ठिकाने लगाने की भी कोशिश की। पुलिस के मुताबिक आरोपी की......

By हर्ष गौतम 
Updated Date

विशाखापट्टनम :  आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम  से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां इंडियन नेवी के एक स्टाफ ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और शव के टुकड़े करके फ्रीज में रख दिया। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव के हिस्सों को अलग-अलग ठिकाने लगाने की भी कोशिश की। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान चिंतादा रवींद्र के रूप में हुई है, जबकि मृतका का नाम पोलिपल्ली मोनिका बताया गया है। रवींद्र INS डेगा में तैनात है। दोनों की मुलाकात साल 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और इसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी पहले से शादीशुदा था और महिला के साथ उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।

पढ़ें :- बरेली में इंटर के छात्र की चाकू से हत्या: दोस्तों ने बुलाकर किया हमला, 2 हिरासत में

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया था। इस दौरान दोनों के बीच पैसों और रिश्ते को लेकर तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि महिला ने आरोपी से करीब 3.5 लाख रुपये लिए थे और वह उसकी पत्नी को उनके रिश्ते के बारे में बताने की धमकी दे रही थी, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि इसी बहस के दौरान आरोपी ने महिला का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने सबूत मिटाने की साजिश रची। आरोपी ने ऑनलाइन चाकू मंगवाया और शव को टुकड़ों में काटकर फ्रीज में रख दिया।

इसके बाद वह धीरे-धीरे इन टुकड़ों को ठिकाने लगाने लगा। पुलिस के मुताबिक, रविवार को वह हाथ और सिर लेकर आदिवीवरम इलाके में एक सुनसान जगह पहुंचा, जहां उसने उन्हें जलाने की कोशिश की ताकि पहचान मिटाई जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी की निशानदेही पर शव के बाकी हिस्सों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह वारदात दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड की याद दिलाती है, जिसमें आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- मासूम के कातिल का हिसाब: 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...