HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Vitamin D deficiency: विटामिन डी की कमी से होती हैं शरीर में ये दिक्कतें

Vitamin D deficiency: विटामिन डी की कमी से होती हैं शरीर में ये दिक्कतें

विटामिन डी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद पोषक तत्व है। विटामिन डी की कमी से बाल और स्किन में कई तरह के लक्षण नजर आने लगते है। विटामिन डी के कारण से स्किन और बाल हेल्दी रहते है और हेयर फॉल से छुटकारा दिलाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

विटामिन डी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद पोषक तत्व है। विटामिन डी की कमी से बाल और स्किन में कई तरह के लक्षण नजर आने लगते है। विटामिन डी के कारण से स्किन और बाल हेल्दी रहते है और हेयर फॉल से छुटकारा दिलाता है।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

ब्लड में विटामिन डी सीरम की कमी से एंड्रोजेनिटक एलोपेसिया हो सकता है। एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया बालों के झड़ने का एक सामान्य प्रकार है। इसे पुरुषों को गंजापन और महिलाओं को बाल झड़ने की समस्या होती है।

शरीर में विटामिन डी की कमी होने से बार बार मुहांसे की दिक्कतें हो सकती है। विटामिन डी के एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण मुंहासो को रोकने में हेल्प करते है। विटामिन डी की कमी होने पर हार्मोन में परिवर्तन आ सकता है जिसकी वजह से एक्ने की परेशानी हो सकती है।
विटामिन डी की कमी होने पर उम्र से पहले बूढ़ी होने लगती है। विटामिन डी की कमी को इम्यूनिटी और स्किन में सूजन और जलन की दिक्कत हो सकती है।

विटामिन डी बोन हेल्थ और इम्यूनिटी सहित शरीर के कई जरूरी कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये कैंसर को रोकने में भी मदद करता है। इसके अलावा, हड्डियों को नुकसान पहुंचने से बचाता है।

डिप्रेशन, हृदय रोग, डायबिटीज और कई पुरानी हेल्थ प्रॉब्लम्स से सुरक्षा भी प्रदान करता है। विटामिन डी की कमी का इलाज आमतौर पर सप्लीमेंट्स से किया जाता है। हालांकि इसके लिए डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। विटामिन डी की कमी से बचने के लिए इससे भरपूर भोजन को अपने फूड रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

पढ़ें :- खाना पकाने के लिए नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...