1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Vivo V23 Pro 5G की पहली सेल शुरू, कर सकते है हजारों की बचत

Vivo V23 Pro 5G की पहली सेल शुरू, कर सकते है हजारों की बचत

भारत में पहली बार बिक्री के लिए मौजूद है Vivo V23 Pro 5G। यह फोन 5 जनवरी को वनीला वीवो V23 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन में एक ही ग्लास बैक है। आज वीवो V23 Pro 5G को डिलीवरी डेट के साथ ऑर्डर किया जा सकता है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 17 जनवरी की डिलीवरी डेट के साथ लिस्टेड है।light

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में पहली बार बिक्री के लिए मौजूद है Vivo V23 Pro 5G। यह फोन 5 जनवरी को वनीला वीवो V23 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन में एक ही ग्लास बैक है। आज वीवो V23 Pro 5G को डिलीवरी डेट के साथ ऑर्डर किया जा सकता है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 17 जनवरी की डिलीवरी डेट के साथ लिस्टेड है।

पढ़ें :- Honor Pad 9 Pro : पावरफुल बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor का नया डिवाइस, चेक करें डिटेल्स

Vivo V23 Pro 5G और V23 5G की कीमत

Vivo V23 Pro 5G smartphone fluorite ag glass बैक के साथ आता है, जो कंपनी के अनुसार uv light के संपर्क में आने पर रंग बदलता है। वीवो V23 5G की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 34 हजार 990 रुपये जबकि 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 29 हजार 990 रूपये है।

इसी क्रम में  वीवो V23 Pro 5G की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 38 हजार 990 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 43 हजार 990 रुपये है।

क्या होगा कलर

पढ़ें :- Big Screen Smart TV in Low Price : कम कीमत पर लॉन्च हुए बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी, चेक करें पूरी डिटेल्स

दोनों ही फोन स्टारडस्ट ब्लैक और सनशाइन गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे और ग्राहक फोन को आधिकारिक वेबसाइट फ्लिपकार्ट और रिटेल चैनलों के जरिए खरीद सकते हैं।

flipkart पर यह फोन ढेर सारे ऑफर्स के साथ लिस्टेड हैं। जैसे HDFC बैंक credit card और debit card लेनदेन पर ₹3000 तक का 10% इंस्टैंट डिस्काउंट, ICICI बैंक credit card पर 10% की छूट और साथ ही दोनों ही फोन पर ₹16950 तक का एक्सचेंज बोनस।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...