1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विपक्ष जब चाहे हम सदन में चर्चा के लिए तैयार, आप शर्तें लगाकर चर्चा से चाहते हैं बचना : किरेन रिजिजू

विपक्ष जब चाहे हम सदन में चर्चा के लिए तैयार, आप शर्तें लगाकर चर्चा से चाहते हैं बचना : किरेन रिजिजू

लोकसभा में बोलते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि, हमने कल भी अपील की थी और मैं आज सदन से फिर अपील करना चाहता हूं। हमने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और दूसरे विपक्षी सदस्यों से भी पर्सनल लेवल पर बात की है, हमने उन्हें पर्सनली मिलने और अपने सुझाव शेयर करने के लिए बुलाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है। चौथे दिन भी संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है, जिसके कारण कार्यवाही को स्थगित कर दिया जा रहा है। दरअसल, पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल के नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं और इसी मुद्दे को लेकर हंगामा भी देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- Seating Controversy: लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से फिर दूर रहे राहुल-खरगे, सीटिंग विवाद बनी वजह?

लोकसभा में बोलते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि, हमने कल भी अपील की थी और मैं आज सदन से फिर अपील करना चाहता हूं। हमने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और दूसरे विपक्षी सदस्यों से भी पर्सनल लेवल पर बात की है, हमने उन्हें पर्सनली मिलने और अपने सुझाव शेयर करने के लिए बुलाया है।

हमने लोकसभा स्पीकर से भी बात की है कि सरकार इस सदन और राज्यसभा में NEET पेपर लीक पर विपक्ष जिस भी तरह चाहे, जिस भी तारीख को चाहे और जितने समय के लिए चाहे, चर्चा करने के लिए तैयार है। हम विपक्ष से कहना चाहते हैं कि कृप्या तय करें कि चर्चा कब शुरू करनी है। हम तैयार हैं, लेकिन आपकी शर्तें हैं।

उन्होंने आगे कहा, बहाने मत बनाइए, क्योंकि अगर आप शर्तें लगाएंगे, बहाने बनाएंगे, तो सब समझ जाएंगे कि आप चर्चा से बचना चाहते हैं। आज सभी NDA सदस्यों ने भी प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि NEET पेपर लीक पर तुरंत और पूरे देश में चर्चा हो। किसी भी एग्जाम के लिए, उन सभी राज्यों में चर्चा करना बहुत जरूरी है, जहां पेपर लीक हुए हैं। हमें इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...