1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है ना हम इसे करते हैं बर्दाश्त…भाई तेज प्रताप यादव पर हुई कार्रवाई के बाद बोले तेजस्वी

हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है ना हम इसे करते हैं बर्दाश्त…भाई तेज प्रताप यादव पर हुई कार्रवाई के बाद बोले तेजस्वी

तेज प्रताप यादव के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है ना हम इसे बर्दाश्त करते हैं। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं, जनता के सुख-दुख में हम भाग ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, राजनीतिक और निजी जीवन अलग होता है। निजी जीवन के निर्णय लेने का उनका अधिकार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दल के नेता है, उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से अपनी भावनाएं स्पष्ट कर दी है। हम ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के प्रमुख लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। लालू यादव (Lalu Yadav) की इस कार्रवाई के बाद बिहार का सियासी पारा और ज्यादा बढ़ा हुआ है। वहीं, अब आरजेडी नेता और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है ना हम इसे बर्दाश्त करते हैं।

पढ़ें :- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोट अधिकार यात्रा’ को जनता ने नकार दिया: केशव मौर्य

मीडिया से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)  के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है ना हम इसे बर्दाश्त करते हैं। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं, जनता के सुख-दुख में हम भाग ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, राजनीतिक और निजी जीवन अलग होता है। निजी जीवन के निर्णय लेने का उनका अधिकार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दल के नेता है, उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से अपनी भावनाएं स्पष्ट कर दी है। हम ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते हैं।

राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

उन्होंने आगे लिखा, अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।

बता दें कि, आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके तेज प्रताप की एक पोस्ट से खलबली मची थी। उन्होने फेसबुक पेज पर अनुष्का यादव नाम की लड़की का जिक्र करते हुए लिखा कि मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं। तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट के बाद हंगामा मच गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि, उनका अकाउंट को हैक किया गया था।

पढ़ें :- Video- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के काफिले पर भीड़ ने किया हमला! सुरक्षाकर्मियों ने भागकर बचाई जान

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...