1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather alert : पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश का अनुमान, पूरे देश में पहुंच जाएगा मानसून

Weather alert : पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश का अनुमान, पूरे देश में पहुंच जाएगा मानसून

देश  में मौसम करवट लेने लगा है। चारों तरफ जमकर बादल बरसेंगे।  मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश होने की संभावना है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Weather alert : देश  में मौसम करवट लेने लगा है। चारों तरफ जमकर बादल बरसेंगे।  मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। जहां इन दिनों पहाड़ों पर लोग  भूस्खलन जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वहीं असम समेत के देश के कई हिस्सों में लोग बाढ़ से जूझ  रहे है। बदले मौसम की वजह से पहाड़ी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि अगले दो दिनों में मानसून पूरे देश में पहुंच जाएगा।

पढ़ें :- Weather Update : IMD ने प्रचंड गर्मी का दिया अलर्ट, इन 8 राज्यों को पड़ेगी लू की मार

दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। जिसकी वजह से बढ़ा हुआ तापमान धीरे- धीरे नीचे गिर रहा है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने के आसार है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में   3 जुलाई तक बिजली कड़कने और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही  उत्तर प्रदेश में भी मानसून की एंट्री के बाद से ही बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। विभाग के मुताबिक राज्य में 30 जून तक  बारिश जारी रहेगी।

पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड में बुधवार 28 जून के लिए विभाग ने कुछ इलाकों के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश के अनुमान है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...