1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम का मिजाज , निकाल लीजिए गर्म कपड़े… ऐसा रहेगा अब तापमान

UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम का मिजाज , निकाल लीजिए गर्म कपड़े… ऐसा रहेगा अब तापमान

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है बारिश की विदाई हो चुकी है । ठंडी प्रवेश कर रहा है। प्रदेश के मोस्टली जिलों में सामान्य से तापमान कम रहेगा।  इससे सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ेगी।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है बारिश की विदाई हो चुकी है । ठंडी प्रवेश कर रहा है। प्रदेश के मोस्टली जिलों में सामान्य से तापमान कम रहेगा।  इससे सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ेगी।

पढ़ें :- UP Weather : यूपी के कई जिलों में बारिश संग गिर सकते हैं ओले, तपिश से मिलेगी राहत

प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान रहेगा सामान्य से कम

IMD के मुताबिक विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में शुष्क बना रहेगा। अगले पाँच दिनों तक  बारिश की कोई संभावना नहीं रहेगा। सतही स्तर पर शुष्क पछुआ व उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ेगी, अब प्रदेश में बारिश की संभावना है कम

बता दें रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान अयोध्या व सोनभद्र के चुर्क में सबसे कम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान कानपुर नगर में सबसे कम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस कम होकर 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...