1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपी के 34 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी, भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार

UP Rain Alert : यूपी के 34 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी, भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक यूपी में 19 से 23 मई के बीच पूरब से पश्चिम तक तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं। तराई इलाकों में चल रही पुरवाई और बूंदाबादी का विस्तार अब प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी दोनों संभागों में देखने को मिलेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज से मौसम फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने यूपी के 34 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।  मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक यूपी में 19 से 23 मई के बीच पूरब से पश्चिम तक तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं। तराई इलाकों में चल रही पुरवाई और बूंदाबादी का विस्तार अब प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी दोनों संभागों में देखने को मिलेगा।

पढ़ें :- पाकिस्तान के बॉयकॉट के बावजूद 15 फरवरी को कोलंबो जाएगी टीम इंडिया, जानिए BCCI का अगला कदम

भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। आज गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, संत कबीरनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बागपत, गाज़ियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस समेत 34 जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना। IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, सतर्क रहने की अपील। बिजली गिरने और पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ सकती है। इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज आंधी की संभावना है। कहीं-कहीं पर आंधी की रफ्तार तेज हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर धीमी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, आगामी दो दिनों तक मौसम का असर मिला-जुला रहेगा। तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह से मौसम में जो बदलाव देखा गया, वह आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने और गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

उत्तराखंड के पहाड़ों में आज ओलावृष्टि और तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

पढ़ें :- भूकंप के झटकों से कांपा कश्मीर, अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के अधिकतर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (सोमवार) उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 19 मई को पर्वतीय जिलाें के अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात 20 मई को भी प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा। 21 मई को राहत मिलने के आसार हैं। जबकि, 22 मई को भी अधिकतर हिस्सों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

 

 

पढ़ें :- ICC ने पाकिस्तान सरकार के फैसले पर जताया कड़ा ऐतराज, PCB को बड़े नुकसान की दी चेतावनी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...