1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. weather-update: इन राज्यों में होगी भारी बारिश,मौसम विभाग का अलर्ट

weather-update: इन राज्यों में होगी भारी बारिश,मौसम विभाग का अलर्ट

पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश ने जनजीवन को व्यस्त कर दिया है। पर्वतीय राज्य हिमाचल में जहां  मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया है वही पंजाब और ​हरियाणा में चारो तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। झज्जर , सतलज ,व्यास ,रावी के पानी ने खेत , मैदान ,सड़क और रेलवे पुल को डुबो दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

weather-update : पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश ने जनजीवन को व्यस्त कर दिया है। पर्वतीय राज्य हिमाचल में जहां  मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया है वही पंजाब और ​हरियाणा में चारो तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। झज्जर , सतलज ,व्यास ,रावी के पानी ने खेत , मैदान ,सड़क और रेलवे पुल को डुबो दिया है। उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ के कहर से लोग परेशान हैं। उत्तर भारत में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के चलते अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें :- Weather Update : IMD ने प्रचंड गर्मी का दिया अलर्ट, इन 8 राज्यों को पड़ेगी लू की मार

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में नदियों के उफान से बड़ी संख्या में लोग मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे यहां के नदी के किनारे के कई इलाकों में पानी घुसने का खतरा पैदा हो गया है। यमुना नदी का फ्लड लेबल 207.49 मीटर है। लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से आज सुबह से यमुना नदी पर बना लोहे का पुल बंद कर दिया गया है।

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। हिमालयी क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी में बारिश में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार के अलग अलग इलाके शामिल हैं।  वहीं हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, गुजरात के तटीय क्षेत्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में आज भारी बारिश की आशंका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...