1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. West Bengal Elections: आसनसोल में BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर पथराव, EVM खराब होने पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी

West Bengal Elections: आसनसोल में BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर पथराव, EVM खराब होने पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। पहले चरण की वोटिंग के दौरान कई जगहों पर जमकर हिंसा हुई। आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर पथराव की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि पथराव की ये घटना रहमत नगर इलाके में हुई, जिसमें गाड़ी के शीशे टूटे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। पहले चरण की वोटिंग के दौरान कई जगहों पर जमकर हिंसा हुई। आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर पथराव की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि पथराव की ये घटना रहमत नगर इलाके में हुई, जिसमें गाड़ी के शीशे टूटे हैं। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल ने हिरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को बताया नरक का द्वार, कांग्रेस बोली- मोदी का ट्रैक-रिकॉर्ड देख यही उम्मीद है कि ट्रंप के आगे कुछ बोल पाएंगे

वहीं, टीएमसी की तरफ से भी लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। टीएमसी का आरोप है कि, पुलिस भाजपा के पक्ष में काम कर रही है। राज्य मंत्री शशि पांजा ने कहा कि नंदीग्राम में तैनात कुछ पुलिस अधिकारी निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल से मिलकर शिकायत की है और दो पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की है।

वहीं, कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की भी शिकायत आई है। मुर्शिदाबाद में बेरहामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने इसको लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। उन्होंने इसको लेकर फोन पर भी बातचीत की है। चुनाव अधिकारी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ नंबर 141 पर ईवीएम बार-बार खराब हो रही है, जिससे धूप में खड़े मतदाताओं को बिना वोट डाले वापस जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक मशीन चार बार बदली जा चुकी है, लेकिन नई ईवीएम भी ठीक से काम नहीं कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...