HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मध्य प्रदेश की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में कितने प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया? अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना

मध्य प्रदेश की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में कितने प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया? अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग बेईमान हैं। झूठे हैं। जो वादा करते हैं पूरा नहीं करते हैं। भाजपा किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन दस साल की सरकार में आय दोगुनी नहीं हुई। न गेहूं में आय दुगनी हुई, न धान की आय दुगनी हुई और न अन्य फसलों की आय दुगनी हुई। किसान की आय दुगनी नहीं हुई लेकिन महंगाई जरूर दुगनी हो गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश के रीवां जिले के सिरमौर में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में बहुत आगे है। मध्य प्रदेश की जनता परिवर्तन को तैयार है। भाजपा ने मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा ने काम नहीं किया। सिर्फ विज्ञापन में काम दिखाई देता है। यह चुनाव केवल मध्य प्रदेश का नहीं देश का चुनाव है। मध्य प्रदेश की जनता का एक-एक वोट देश के लिए संदेश होगा।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग बेईमान हैं। झूठे हैं। जो वादा करते हैं पूरा नहीं करते हैं। भाजपा किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन दस साल की सरकार में आय दोगुनी नहीं हुई। न गेहूं में आय दुगनी हुई, न धान की आय दुगनी हुई और न अन्य फसलों की आय दुगनी हुई। किसान की आय दुगनी नहीं हुई लेकिन महंगाई जरूर दुगनी हो गयी। खाद, बीज, डीजल सबका दाम बढ़ गया। सब कुछ महंगा हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने न यूपी के नौजवानों को नौकरी दी न मध्य प्रदेश के नौजवानों को नौकरी दी। बड़ी संख्या में नौजवान बेरोजगार है। मध्य प्रदेश में भाजपा 20 साल से सरकार में है। भाजपा के वर्तमान मुख्यमंत्री भी कई सालों से है लेकिन कोई काम नहीं किया।

उन्होंने कहा भाजपा महिला शक्ति वंदन महिला आरक्षण का बहुत प्रचार कर रही है। भाजपा बताएं कि मध्य प्रदेश की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में कितने प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया। क्या महिलाओं को 33 फीसदी टिकट दिया? भाजपा मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट क्यों नहीं दे रही है। इसी से साबित होता है कि भाजपा की नीयत कभी साफ नहीं है। महिला आरक्षण का झूठा प्रचार कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महिलाओं को टिकट भले ही नहीं दे लेकिन समाजवादी पार्टी महिलाओं को 20 फीसदी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग और अन्य महिलाओं को हमेशा मौका दिया। आगे बढ़ाया। तमाम विरोध के बाद भी नेताजी मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को टिकट दिया और लोकसभा में पहुंचाया।

 

पढ़ें :- खड़गे का EC पर बड़ा अटैक,'वोटिंग आंकड़ा जारी करने में इतनी देरी क्यूं, क्या यह अंतिम परिणामों में गड़बडी करने का प्रयास तो नहीं है?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...