1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जो कुछ भी बोल रहे हैं, वह अपुष्ट जानकारी…राहुल गांधी के बयान पर बोले किरेन रिजिजू, सदन चार बजे तक स्थगित

जो कुछ भी बोल रहे हैं, वह अपुष्ट जानकारी…राहुल गांधी के बयान पर बोले किरेन रिजिजू, सदन चार बजे तक स्थगित

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के चीन पर दिए गए बयान पर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्रवाई पहले तीन बजे तक स्थगित कर दी गयी। इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई तो उन्होंने फिर से अपनी बात को दोहराया, जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के चीन पर दिए गए बयान पर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्रवाई पहले तीन बजे तक स्थगित कर दी गयी। इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई तो उन्होंने फिर से अपनी बात को दोहराया, जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।

पढ़ें :- लोकसभा कल तक स्थगित: राहुल गांधी बोले-पता नहीं सरकार को किस बात का है डर, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का है मामला

इस पर नाराज होते हुए संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नेता विपक्ष जो कुछ भी बोल रहे हैं, वह अपुष्ट जानकारी है। उनसे यही कहूंगा कि कोई ऐसी बात मत बोलिए, जिससे देश का और सेना का मनोबल टूटे। देश को नीचा दिखाकर क्या मिलेगा। हालांकि इसके बाद भी राहल गांधी नहीं रुके और फिर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

पूर्व सेना अध्यक्ष की किताब का जिक्र पर हंगामा
राहुल गांधी ने डोकलाम का जिक्र किया, जिसके बाद हंगामा हो गया। पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की किताब के हवाले से राहुल गांधी ने बयान दिया, जिसके बाद रक्षा मंत्री और गृहमंत्री ने आपत्ति जताई और कहा कि बिना छपि पुस्तक का जिक्र नहीं किया जा सकता।

सदन को कर रहे गुमराह: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने सदन में राहुल गांधी को लेकर कहा, जो बात नेता प्रतिपक्ष कह रहे हैं उसकी जानकारी कहां से आई? ये पूरी तरह से काल्पनिक बाते कर रहे हैं, सदन को गुमराह कर रहे हैं। इनको सदन में बोलने से रोका जाए। वहीं, किरण रिजीजू ने कहा, हम तो सोच रहे थे कि राहुल गांधी सुधर गए होंगे, लेकिन वो फिर से वही बातें कर रहे हैं।

पढ़ें :- सदन में हंगामा: चीन के चार टैंक....राहुल गांधी के इतना बोलते ही राजनाथ सिंह ने किया विरोध, कहा-आप अप्रकाशित किताब का जिक्र नहीं कर सकते
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...