1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब देश के नागरिक रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता क़ानून’ लाने से क्या होगा: अखिलेश यादव

जब देश के नागरिक रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता क़ानून’ लाने से क्या होगा: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, जब देश के नागरिक रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता क़ानून’ लाने से क्या होगा? जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। देश में ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) के नियम लागू हो गए हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इस मामले पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि, जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, जब देश के नागरिक रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता क़ानून’ लाने से क्या होगा? जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है। भाजपा सरकार ये बताए कि उनके 10 सालों के राज में लाखों नागरिक देश की नागरिकता छोड़ कर क्यों चले गये। चाहे कुछ हो जाए कल ‘इलेक्टोरल बांड’ का हिसाब तो देना ही पड़ेगा और फिर ‘केयर फ़ंड’ का भी।

बता दें कि, मोदी सरकार ने सीएए को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीएए के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। सीएए नियम जारी किये जाने के बाद, बगैर दस्तावेज के पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए हिंदुओं, सिखों को नागरिकता मिलेगी। इसके लिए इन लोगों को केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर अप्लाई करना होगा।

 

पढ़ें :- indigo Flight Operation : खराब मौसम के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, ट्रैवल एडवाइजरी जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...