HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब पाकिस्तान वाले एरिया में गिनती होती है तो वो आगे रहते हैं…घोसी उपचुनाव की गिनती के बीच संजय निषाद का विवादित बयान

जब पाकिस्तान वाले एरिया में गिनती होती है तो वो आगे रहते हैं…घोसी उपचुनाव की गिनती के बीच संजय निषाद का विवादित बयान

घोसी उपचुनाव के शुरूआती रूझानों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। 16वें राउंड तक की गिनती पुरी हो चुकी है और इसमें सुधाकर सिंह करीब 22 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद का एक विवादित बयान आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ghosi Bypoll Result: घोसी उपचुनाव के शुरूआती रूझानों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। 16वें राउंड तक की गिनती पुरी हो चुकी है और इसमें सुधाकर सिंह करीब 22 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद का एक विवादित बयान आया है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

उन्होंने एक न्यूज चैनल के पत्रकार से बातचीत के दौरान कहा कि, अगर एरिया पाकिस्तान वाला है तो बक्से जब खुलते हैं तो लगता है पाकिस्तान जीत रहा है और जब एरिया हमारे लोगों का आ जाता है तो पता चला वो गायब हो जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कह कि शाम तक नतीजे कुछ और होंगे और इंतजार करिए। एनडीए पूरे देश की पसंद है। लोग योगी को पसंद करते हैं। देश को आगे ले जाने में बीजेपी आगे है। जनता हमारे साथ है और जनता जर्नादन इसलिए हम काम कर पा रहे हैं।

घोसी में संजय निषाद ने किया था प्रचार
बता दें कि, घोसी उपचुनाव में प्रचार करने के लिए मंत्री संजय निषाद भी पहुंचे थे। उन्होंने घोसी में भाजपा प्रत्याशी के जीत का दावा किया था लेकिन अभी तक की गिनती में सपा प्रत्याशी ने बढ़ी बढ़त बनाए हुए हैं।

 

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...