1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जयंत चौधरी NDA गठबंधन में कब होंगे शामिल? सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने बताई तारीख

जयंत चौधरी NDA गठबंधन में कब होंगे शामिल? सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने बताई तारीख

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान आया है। उन्होंने दावा किया कि, 12 फरवरी को जयंत चौधरी एनडीए के साथ आ जाएंगे। साथ ही कहा, विपक्षी गठबंधन इंडिया के कुछ नेता सटकर तो कुछ हटकर एनडीए को जिताने का प्रयास कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को एक के बाद एक बड़ा झटका लगा है। अब उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि, राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अब इंडिया गठबंधन से अलग होकर भाजपा गठबंधन में शामिल हो सकती है। इन चर्चाओं के बीच एनडीए की सहयोगी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान आया है। उन्होंने दावा किया कि, 12 फरवरी को जयंत चौधरी एनडीए के साथ आ जाएंगे। साथ ही कहा, विपक्षी गठबंधन इंडिया के कुछ नेता सटकर तो कुछ हटकर एनडीए को जिताने का प्रयास कर रहे हैं।

पढ़ें :- Assembly elections announced: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, पश्चिम बंगाल में होगा दो चरणों में मतदान, चार मई को आएंगे नतीजे

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि सपा में दो फाड़ हो चुकी है। इसका एक हिस्सा हमारे साथ आ जाएगा। इसके कई नेता भी हमारे साथ जल्द ही आ जाएंगे। जयंत चौधरी भी आने वाले हैं। बता दें कि बीते कई दिनों से रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य, अखिलेश यादव के इशारे पर बोल रहे हैं। साथ ही कहा, स्वामी प्रसाद मौर्य जब 5 साल भाजपा में थे तब उन्हें यह याद नहीं आया? तब तो वे मंत्री बनकर मलाई खा रहे थे।

 

 

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...