HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने किए कई बड़े वादे, कहा-मोदी सरकार के पास विकास का कोई विजन नहीं

राजस्थान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने किए कई बड़े वादे, कहा-मोदी सरकार के पास विकास का कोई विजन नहीं

प्रियंका गांधी ने कहा कि, जब आप मोदी सरकार से पुरानी पेंशन की मांग करते हैं तो कहा जाता है-पैसा नहीं है। इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि, अगर पैसा नहीं है तो-PM मोदी के उद्योगपति मित्रों का हजारों करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने के लिए पैसे कहां से आए? PM मोदी के हजारों करोड़ के हवाई जहाज के लिए पैसे कहां से आए? मोदी सरकार के पास इन सारी चीजों के लिए पैसे हैं, लेकिन किसानों और कर्मचारियों के लिए पैसे नहीं हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की तरफ से वादों के साथ ही चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए राजस्थान के झुंझुनू में पहुंची। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कई वादे किए।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

प्रियंका गांधी ने कहा कि, राजस्थान की मिट्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है। ये वीरों का प्रदेश हैं। इस धरती ने अनगिनत शहीद दिए और यहीं से स्वतंत्रता की अलख जली, इसलिए यहां की माताओं को मेरा प्रणाम। झुंझुनू भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी है। झुंझुनू का इतिहास शौर्य का है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि, देश-प्रदेश चलाने वालों के पास एक विजन होना चाहिए, जिससे जनता के लिए विकास के कार्य किए जाएं। लेकिन मोदी सरकार के पास जनता के विकास का कोई विजन नहीं है। PM मोदी सिर्फ अपने मित्र के लिए काम कर रहे हैं।

साथ ही कहा, देश के सारे बड़े PSUs मोदी जी ने अपने मित्रों को सौंप दिए हैं। रोजगार इन्हीं सारे संस्थानों से आते थे, लेकिन उनको प्राइवेट कर दिया गया है। खेती-किसानी भी रोजगार का बड़ा जरिया था, लेकिन मोदी सरकार ने किसान कानून से इसे खत्म करने की कोशिश की। जब चुनाव आया, तब जाकर मोदी सरकार ने किसान कानून वापस लिए, लेकिन तब तक किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, जब आप मोदी सरकार से पुरानी पेंशन की मांग करते हैं तो कहा जाता है-पैसा नहीं है। इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि, अगर पैसा नहीं है तो-PM मोदी के उद्योगपति मित्रों का हजारों करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने के लिए पैसे कहां से आए? PM मोदी के हजारों करोड़ के हवाई जहाज के लिए पैसे कहां से आए? मोदी सरकार के पास इन सारी चीजों के लिए पैसे हैं, लेकिन किसानों और कर्मचारियों के लिए पैसे नहीं हैं।

पढ़ें :- हम जातिगत जनगणना कराएंगे जिससे देश में आपकी भागीदारी तय हो सके...मध्य प्रदेश में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस की तरफ से की गई बड़ी घोषणा
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से बड़ी घोषणा की गयी है। कांग्रेस की तरफ से एलान किया गया है कि सरकार बनने पर, 1 करोड़ से ज्यादा परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर और परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...