1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जो नियम कांग्रेस पर लागू किया जा रहा, वही BJP पर क्यों नहीं लागू होता? इनकम टैक्स की नोटिस पर प्रियंका गांधी का निशाना

जो नियम कांग्रेस पर लागू किया जा रहा, वही BJP पर क्यों नहीं लागू होता? इनकम टैक्स की नोटिस पर प्रियंका गांधी का निशाना

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर 3567 करोड़ का जुर्माना क्यों? कांग्रेस पर आरोप क्या है- 1994-95 में, फिर 2014-15 व 2016-17 आदि में पार्टी के खाते में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कुछ रुपये कैश में जमा कराए थे जिसकी एक-एक जानकारी पहले ही इनकम टैक्स विभाग को साझा की जा चुकी थी। मगर सरकार कांग्रेस पर जनकारी न देने का मनमाना आरोप थोप रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बैंक खाते को सीज किए जाने और इनकम टैक्स की नोटिस को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस नेताओं की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। अब ​प्रियंका गांधी ने इसको लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, BJP की इस बेनामी 42 करोड़ रुपये की आय पर इनकम टैक्स विभाग को न कोई आपत्ति है, न कोई कार्रवाई हुई है।

पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर 3567 करोड़ का जुर्माना क्यों? कांग्रेस पर आरोप क्या है- 1994-95 में, फिर 2014-15 व 2016-17 आदि में पार्टी के खाते में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कुछ रुपये कैश में जमा कराए थे जिसकी एक-एक जानकारी पहले ही इनकम टैक्स विभाग को साझा की जा चुकी थी। मगर सरकार कांग्रेस पर जनकारी न देने का मनमाना आरोप थोप रही है।

उन्होंने आगे लिखा कि, कांग्रेस को सजा क्या मिली-कांग्रेस के खाते से इनकम टैक्स विभाग ने 135 करोड़ निकाल लिए, पार्टी पर 3567 करोड़ का जुर्माने का नोटिस और कांग्रेस के बैंक खाते बंद कर दिये गये। अब एक दूसरा सच देखिए-BJP के पैसों का जो हिसाब-किताब चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद है, उसके मुताबिक, 2017-18 में 1297 लोगों ने बिना नाम-पते के, बिना पूरी जानकारी के BJP को 42 करोड़ रुपये दिए हैं।

प्रियंका गांधी ने लिखा कि, BJP की इस बेनामी 42 करोड़ रुपये की आय पर इनकम टैक्स विभाग को न कोई आपत्ति है, न कोई कार्रवाई हुई है। राजनीतिक दलों के पैसों के हिसाब-किताब के नियमों का जो उल्लंघन बीजेपी ने किया है, उसके लिए उनपर 4600 करोड़ रुपये का जुर्माना बनता है। लेकिन उस पर चूं की आवाज भी नहीं उठती।

उन्होंने आगे लिखा कि, जो नियम कांग्रेस पर लागू किया जा रहा है वही नियम BJP पर क्यों लागू नहीं होता? दरअसल, चुनाव के समय यह एकतरफा कार्रवाई हमें और 140 करोड़ भारतवासियों की आवाज कमजोर करने के लिए की जा रही है। हम दोगुनी ताकत से लड़ेंगे। देश की जनता BJP के लोकतंत्र-विरोधी मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म नहीं...पेट्रोलियम मंत्रालय का दावा

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...