1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पत्नी ने की पति के साथ बेवफाई, प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश

पत्नी ने की पति के साथ बेवफाई, प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश

हरियाणा के रेवड़ी जिले के अंतर्गत आनेवाले कसौला थाना पुलिस ने जड़थल निवासी मोनू की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मोनू की हत्या कर दी। हांलाकि पुलिस ने आज 3 जुलाई यानी शुक्रवार को पत्नी व एक युवक को दबोच लिया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवड़ी जिले के अंतर्गत आनेवाले कसौला थाना पुलिस ने जड़थल निवासी मोनू की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मोनू की हत्या कर दी। हांलाकि पुलिस ने आज 3 जुलाई यानी शुक्रवार को पत्नी व एक युवक को दबोच लिया है।

पढ़ें :- उत्तराखंड के चमोली में आवासीय मकान में मदरसा संचालन के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय मोनू का शव 10 जून को आसलवास गांव की नहर से बरामद हुआ था। मोनू की इस मौत को उसके परिजन संदिग्ध मान रहे थे। स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की गहनता से जांच की। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी कसौली निवासी तनु से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्राप्त जानकारी में पता चला है कि आरोपित तनु ने अपने प्रेमी सोनू जो कि मुंडनवास निवासी है, के साथ मिलकर मोनू की हत्या की साजिश की थी। इस मामले में प्रेमी सोनू ने अपने दो अन्य दोस्तों को भी शामिल किया था।

इस दिल दहला देने वाली साजिश के तहत, तनु ने अपने पति मोनू को नौ जून की रात को अपने गांव कसौली बुलाया। उसके बाद प्रेमी के दोस्त मुंडनवास निवासी हरिओम और अमन ने मोनू का मुंह दबा दिया, जिसे वह अचेत अवस्था में होकर गिर गया। जैसे ही मोनू अचेत अवस्था में हुआ वैसे ही दोनों आरोपित उसे मरा हुआ समझकर आसलवास गांव के समीप एक नहर में फेंक दिए। डीसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योरान के अनुसार, आरोपित तनु और हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रेमी सोनू और अमन फरार है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...