1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. क्या इसी हफ्ते आएगा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

क्या इसी हफ्ते आएगा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

वर्तमान में सीबीएसई कक्षा दसवीं 2nd बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का ध्यान CBSE 10th Supplementary 2026 Results के परिणाम पर केंद्रित है। इस परीक्षा का आयोजन 15 से 21 मई के बीच किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए करीब 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण करवाया था।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। वर्तमान में सीबीएसई कक्षा दसवीं 2nd बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का ध्यान CBSE 10th Supplementary 2026 Results के परिणाम पर केंद्रित है। इस परीक्षा का आयोजन 15 से 21 मई के बीच किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए करीब 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। ऐसे में छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। तमाम ​मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, CBSE 10th Result 2026 जून माह के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। छात्र और उनके अभिभावक सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

पढ़ें :- मुझे NTA पर पूरा भरोसा, NEET छात्र बिना डर के परीक्षा दें : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

कहां से डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद CBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

इसके अलावा छात्र एवं अभिभावक कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट डिजिलॉकर से भी चेक कर सकते हैं। इससे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें—

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए ।
  • फिर वेबसाइट के होमपेज CBSE 2nd 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...