1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Winter Alert: देश में ‘La Nina’ के प्रभाव से पड़ेगी ज्यादा ठंड, UP समेत कई राज्यों में तेजी से गिर रहा पारा

Winter Alert: देश में ‘La Nina’ के प्रभाव से पड़ेगी ज्यादा ठंड, UP समेत कई राज्यों में तेजी से गिर रहा पारा

Winter Alert: उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में पारा तेजी से गिरने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। जिससे कई राज्यों में रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IMD Alert : यूपी में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला , बनारस में टूटा 125 वर्ष का रिकॉर्ड

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार सर्दी La Niña प्रभाव के कारण भारत में ज्यादा ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

इस समय ठंड का सबसे ज्यादा असर राजस्थान में दिखने को मिल रहा है। प्रदेश के 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। अलवर, झुंझुनू, उदयपुर ने सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गयी है। इसके अलावा, मध्य-प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी पारा तेजी से गिरने लगा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...