ठंड के मौसम में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं। सर्दियों में शरीर दर्द, अकड़न और हड्डियों में आवाज़ जैसी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।
Winter Health : ठंड के मौसम में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं। सर्दियों में शरीर दर्द, अकड़न और हड्डियों में आवाज़ जैसी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। सही डाइट की आदतें आपकी हड्डियों और जोड़ों को पूरे मौसम में मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। इस मौसम में सही खान पान उतनी ही जरूरी है जितनी शरीर की हलचल। सर्दियों के मौसम में मांसपेशियां सख्त होने लगती हैं और जोड़ों की लचक कम हो जाती है।
हड्डियां कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिजों से बनी होती हैं। हड्डियों का घनत्व (bone density) बनाए रखने के लिए, सही पोषण आवश्यक है। ऐसे में कुछ खास न्यूट्रिशन आपकी हड्डियों को मजबूती देने और सूजन कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। दूध, दही और पनीर कैल्शियम के सबसे रिच होते हैं इन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं।
तिल जैसे छोटे बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन D से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। इन्हें सलाद, चटनी या पराठों में जोड़कर आसानी से रोज की रोजमर्रा की डाइट में शामिल किया जा सकता है। दूध, दही और पनीर कैल्शियम के सबसे रिच होते हैं इन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं। पालक, केल (kale), कोलार्ड ग्रीन्स, शलजम का साग और ब्रोकली में भी अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।