उत्तर प्रदेश के प्रतापपुर गांव में आज यानी 9 जुलाई गुरुवार की दोपहर एक महिला के उपर बिजली गिरने से मौत हो गई। बिजली गिरने के दौरान महिला खेत में धान की रोपाई कर रही थी।
संतकबीर नगर। उत्तर प्रदेश के प्रतापपुर गांव में आज यानी 9 जुलाई गुरुवार की दोपहर एक महिला के उपर बिजली गिरने से मौत हो गई। बिजली गिरने के दौरान महिला खेत में धान की रोपाई कर रही थी। जैसे ही यह हादसा हुआ उसके बाद झुलसी महिला को घरवाले तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत करार दिया।
60 वर्षीय महिला बरसाना प्रतापपुर गांव की रहनेवाली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला आज दोपहर गांव के पश्चिम स्थित खेत में धान की रोपाई करने गई थीं। इसी बीच तेज गर्जना के साथ अचानक से बिजली उनके ऊपर गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई। हांलाकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें किसी न किसी तरह तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, आकाशीय बिजली का झटका इतना जोरदार था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, राजस्व विभाग की टीम पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और दैवीय आपदा राहत कोष Natural Calamity Relief Fund के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में जुट गई है।