1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Year ender 2024: इस साल बॉलीवुड ये सेलिब्रिटीज बने पिता, इस एक्टर का पूरा हुआ सपना

Year ender 2024: इस साल बॉलीवुड ये सेलिब्रिटीज बने पिता, इस एक्टर का पूरा हुआ सपना

साल 2024 जल्द ही खत्म होने वाला है। हर किसी को नए साल आने की खास तैयारी करनी है वहीं हर साल की तरह इस साल भी बहुतों को कुछ मिला और बहुत लोगों ने कुछ गवाया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Year ender 2024: साल 2024 जल्द ही खत्म होने वाला है। हर किसी को नए साल आने की खास तैयारी करनी है वहीं हर साल की तरह इस साल भी बहुतों को कुछ मिला और बहुत लोगों ने कुछ गवाया।

पढ़ें :- अभिनेता रणवीर सिंह से मांगी गई 20 लाख रुपए की फिरौती, क्राइम ब्रांच ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर

आपको बता दें, हर साल की तरह इस साल भी कई सेलिब्रिटीज ने पिता बनने के सुखद एहसास को महसूस किया और अपनी भावनाएं साझा कीं। किसी ने शादी के 2-3 साल बाद पिता बनने की खुशी मनाई, तो किसी का 6 साल पुराना सपना पूरा हुआ।

विराट कोहली

क्रिकेटर विराट कोहली के घर इस साल दूसरे बच्‍चे ने जन्‍म लिया है। यानी वे पहले बेटी के और अब बेटे अकाय के पिता बन गए हैं। विराट स्‍वीकारते हैं कि वे एक हैंड्स ऑन पेरेंट है, जो अपने बच्‍चों का सारा काम खुद करते हैं। यहां तक की कभी-कभी उनके लिए खाना भी बनाते हैं।

अली अफजल

इस लिस्‍ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड एक्‍टर अली फजल का। शादी के दो साल बाद एक्‍टर साल 2024 में नन्‍हीं परी के पिता बने। बेटी का जन्‍म 16 जुलाई को हुआ था। उन्‍होंने बेटी का नाम जुनेयरा रखा है। वे मानते हैं कि बेटी के जन्‍म के बाद उनका नजरिया काफी बदल गया है।

विक्रांत मैसी 

12वीं फेल स्‍टार विक्रांत मैसी 7 फरवरी के दिन बेटे के पिता बने थे। उन्‍हाेंने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है। बता दें कि एक्‍टर की शादी 2022 में हुई थी। उन्‍होंने बताया था कि पिता बनने के बाद अब न केवल बच्‍चे को बर्प कराते हैं , बल्कि उसके डायपर्स भी चेंज करते हैं।

पढ़ें :- VIDEO: 47 सालों बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन, प्रोमो आया सामने, जाने कब होगी फिल्म होगी रिलीज

वरुण धवन

एक्‍टर वरुण धवन ने भी इस साल बेटी लारा का वेलकम किया है। उनकी शादी नताशा दलाल से साल 2021 में हुई थी। तीन साल बाद उनके घर किलकारी गूंजी है। बता दें कि वरुण एक प्रोटेक्टिव फादर हैं और बेटी से कनेक्ट होने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होंने तो यह तक कह दिया कि- जो भी मेरी बेटी को नुकसान पहुंचाएगा, मैं उसकी जान ले लूंगा।

रणबीर सिंह 

बॉलीवुड के फेवरेट एक्‍टर रणवीर सिंह 8 सितंबर को बेटी दुआ के पिता बने हैं। एक्टर का शादी के बाद पिता बनने का सपना 6 साल बाद पूरा हुआ है। रणवीर ने पिता बनने के अनुभव को अनूठा बताया है। उन्‍होंने कहा कि -यह जादू जैसा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...