1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi cabinet expansion: योगी मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, इन नए चेहरों को मिलेगा मौका!

Yogi cabinet expansion: योगी मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, इन नए चेहरों को मिलेगा मौका!

योगी कैबिनेट में यूपी के कई जिले ऐसे हैं जहां का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधत्व नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन जिलों के विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। बदलाव के जरिए जातीय समीकरण को साधने की भी तैयारी है। बता दें कि, यूपी सरकार में इस समय कुल 52 मंत्री है। विधानसभा की संख्या के आधार पर मंत्रिमंडल में 60 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल में आठ लोगों को शामिल करने की भी गुंजाइश है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi cabinet expansion: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल होने जा रहा है। मंत्रिमंडल में शामिल कई चेहरे को बदला जा सकता है, जबकि उनकी जगह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। सूत्रों की माने तो मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड देखे जा रहे हैं, जिसके आधार पर बदलाव किए जाएंगे। मंत्रिमंडल के इस बदलाव में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को भी ध्यान रखा जाएगा।

पढ़ें :- UP New DGP : यूपी का नया डीजीपी कौन बनेगा? जानें किसकी दावेदारी है मजबूत

दरअसल, योगी कैबिनेट में यूपी के कई जिले ऐसे हैं जहां का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधत्व नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन जिलों के विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। बदलाव के जरिए जातीय समीकरण को साधने की भी तैयारी है। बता दें कि, यूपी सरकार में इस समय कुल 52 मंत्री है। विधानसभा की संख्या के आधार पर मंत्रिमंडल में 60 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल में आठ लोगों को शामिल करने की भी गुंजाइश है।

जातिय समीकरण का रखा जाएगा ख्याल
बता दें कि, योगी सरकार के मंत्रिमंडल के फेरबदल के दौरान जातीय समीकरण और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखा जाएगा। दरअसल, हाल में हुए यूपी नगर निकाय चुनाव में कई मंत्रियों के क्षेत्र में भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा है, जिसको भी ध्यान रखा जाएगा।

जानिए कब हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
कहा जा रहा है कि, 30 मई के पहले मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ तो 30 जून के बाद ही होने की संभावना है। बताते हैं कि मंत्री बनने के लिए तेज तर्रार और नए विधायकों ने संगठन के जिम्मेदारों की परिक्रमा भी शुरू कर दी है।

 

पढ़ें :- UP News : यूपी में आंधी–तूफान ने मचाई तबाही, 11 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...