HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Cabinet: बेबीरानी मौर्य को डिप्टी सीएम बनाकर मायावती की मुश्किलें बढ़ाएगी भाजपा?

Yogi Cabinet: बेबीरानी मौर्य को डिप्टी सीएम बनाकर मायावती की मुश्किलें बढ़ाएगी भाजपा?

उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत पाकर दोबार वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अब शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ को भाजपा भव्य बनाने की कोशिश में है। इसके साथ ही योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) के नामों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi Cabinet: उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत पाकर दोबार वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अब शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ को भाजपा भव्य बनाने की कोशिश में है। इसके साथ ही योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) के नामों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

बताया जा रहा है कि इस बार एक महिला डिप्टी सीएम के रूप में बेबीरानी मौर्य (Babyrani Maurya) का नाम सबसे आगे चल रहा है। बेबीरानी मौर्य  (Babyrani Maurya) ने आगरा ग्रामीण से भारी मतों से विजय हासिल की है। चुनाव से ठीक पहले इन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। इस इस्तीफे के बाद से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें थीं।

वहीं, चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है और जीत हासिल की। अब उनके डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। जाट समाज से आने वाली बेबीरानी मौर्य अगर डिप्टी सीएम बनती हैं तो मायावती की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

बताया जा रहा है कि बेबीरानी मौर्य (Babyrani Maurya) को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद भाजपा दलित वोटों में सेंध लगाने की कोशिश करेगी। बता दें कि, मौर्य उसी जाटव समाज से आती हैं, जिसका ताल्लुक बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती का है।

 

पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...