1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘आप हमें सस्पेंड कर सकते हैं, लेकिन आप हमें चुप नहीं करा सकते…’ निलंबित सांसदों का मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन

‘आप हमें सस्पेंड कर सकते हैं, लेकिन आप हमें चुप नहीं करा सकते…’ निलंबित सांसदों का मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन

Budget Session 2026 : संसद के बजट सत्र में एनडीए सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। विपक्ष के सदस्य सरकार पर उनकी आवाज दबाने और सदन में बोलने न देने का आरोप लगा रहा है। इस बीच, सोमवार को निलंबित विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। वे अपने हाथों में "आप हमें सस्पेंड कर सकते हैं, लेकिन आप हमें चुप नहीं करा सकते" लिखे प्लेकार्ड के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Budget Session 2026 : संसद के बजट सत्र में एनडीए सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। विपक्ष के सदस्य सरकार पर उनकी आवाज दबाने और सदन में बोलने न देने का आरोप लगा रहा है। इस बीच, सोमवार को निलंबित विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। वे अपने हाथों में “आप हमें सस्पेंड कर सकते हैं, लेकिन आप हमें चुप नहीं करा सकते” लिखे प्लेकार्ड के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

पढ़ें :- Video : मकर द्वार पर प्रदर्शनकारी कांग्रेस सांसदों को देख केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बोले- देखो ये कारगिल की जंग जीत कर आए हैं, तो राहुल गांधी का पलटवार 'मेरे गद्दार दोस्त...'

दरअसल, बीते मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने और स्पीकर की ओर कागज फेंकने के आरोप में 8 विपक्षी सांसदों को बजट सत्र के शेष समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। सस्पेंड किए गए सांसदों में अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, सी किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत यादवराव पाडोले, एस वेंकटेश और डीन कुरियाकोस के नाम शामिल हैं।

लोकसभा में फिर हुआ हंगामा

सोमवार को लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे के लिए विपक्ष की आलोचना की। बिरला ने कहा, “मैं सभी सदस्यों से खुलकर बोलने की अपील करता हूं। नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार किसी भी सदस्य को बोलने से नहीं रोका जाता है। आप बजट या किसी अन्य मुद्दे पर बोल सकते हैं। यह सदन आपका है, लेकिन कार्यवाही तय नियमों के अनुसार होनी चाहिए। प्रश्नकाल के समय सदन का कामकाज नहीं होगा; आज, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...