1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : मकर द्वार पर प्रदर्शनकारी कांग्रेस सांसदों को देख केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बोले- देखो ये कारगिल की जंग जीत कर आए हैं, तो राहुल गांधी का पलटवार ‘मेरे गद्दार दोस्त…’

Video : मकर द्वार पर प्रदर्शनकारी कांग्रेस सांसदों को देख केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बोले- देखो ये कारगिल की जंग जीत कर आए हैं, तो राहुल गांधी का पलटवार ‘मेरे गद्दार दोस्त…’

संसद का बजट सत्र (Budget Session) और बजट पेश होने के बाद से ही हंगामा जारी है। ऐसे में बुधवार को छठवें दिन संसद के गेट के बाहर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ कांग्रेस सांसद हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की अजीब घटना सामने आई।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र (Budget Session) और बजट पेश होने के बाद से ही हंगामा जारी है। ऐसे में बुधवार को छठवें दिन संसद के गेट के बाहर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ कांग्रेस सांसद हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की अजीब घटना सामने आई। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Union Minister Ravneet Singh Bittu) के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

पढ़ें :- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, भाजपा के पापों का अब भर चुका है घड़ा : आप

बता दें कि कांग्रेस के कुछ निलंबित सांसद मकर द्वार के पास प्रदर्शन कर रहे थे और राहुल गांधी उनके साथ इस प्रदर्शन में शामिल थे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों पर तंज कसा और कहा कि “वे ऐसे बैठे हैं जैसे कोई जंग जीतकर आए हों” या “करगिल की जंग जीतकर आए हैं। राहुल गांधी ने तुरंत पलटवार करते हुए उन्होंने बिट्टू की ओर इशारा करते हुए कहा कि “ये रहा गद्दार… देखो चेहरा” और फिर “हैलो ब्रदर, माय ट्रेटर फ्रेंड” (मेरे गद्दार दोस्त) कहा। राहुल ने आगे कहा कि “डोंट वरी, यू विल कम बैक” (चिंता मत करो, तुम वापस आओगे), मतलब कांग्रेस में लौट आएंगे। राहुल ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। जवाब में रवनीत बिट्टू ने कड़ा पलटवार किया और कहा कि देश के दुश्मन” (enemies of the nation) या “देश के दुश्मनों से कोई लेना-देना नहीं”।

पढ़ें :- कांग्रेस, बोली-पहले प्रभु राम के चढ़ावे की चोरी और अब हनुमान जी का अपमान, यही है BJP का असली चेहरा

यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों तरफ से तीखे आरोप-प्रत्यारोप लगे, जिससे संसद परिसर में राजनीतिक माहौल और गरमा गया। यह घटना पुरानी राजनीतिक दुश्मनी को भी दर्शाती है, क्योंकि बिट्टू का कांग्रेस छोड़ना और राहुल पर पहले भी उनके कुछ बयानों (जैसे अमेरिका में सिखों पर टिप्पणी) को लेकर विवाद रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...