HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. संतरे का जूस के फायदें जानकर रह जाएंगे हैरान

संतरे का जूस के फायदें जानकर रह जाएंगे हैरान

गर्मी का मौसम जैसे ही दस्तक देता है शरीर में कई तरह की बीमारियां प्रवेश करने लगती हैं। इस मौसम में तेज सिर दर्द से लेकर डिहाइड्रेशन, फटी त्वचा और पेट की समस्या होने लगती है। संतरे को जूस, बर्फी, सॉस आदि रूपों में खाया जाता है। इस फल में कैलोरी, विटामिन सी, कार्ब, पोटेशियम, मैग्नेशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। इस मौसम में कुछ भी खाने पीने का मन नही करता है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

गर्मी का मौसम जैसे ही दस्तक देता है शरीर में कई तरह की बीमारियां प्रवेश करने लगती हैं। इस मौसम में तेज सिर दर्द से लेकर डिहाइड्रेशन, फटी त्वचा और पेट की समस्या होने लगती है। संतरे को जूस, बर्फी, सॉस आदि रूपों में खाया जाता है। इस फल में कैलोरी, विटामिन सी, कार्ब, पोटेशियम, मैग्नेशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। इस मौसम में कुछ भी खाने पीने का मन नही करता है। लेकिन संतरे का जूस रिफ्रेशिंग और आपके मूड को बेहतर बना सके। संतरे का जूस का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह गर्मियों में चलने वाली गर्म हवाओं से आपको सुरक्षित रखता है। इस जूस को पीकर बाहर निकलने से लू लगने की आशंका बेहद कम हो जाती है।यह शरीर ठंडा रखने के साथ ही तापमान को भी ठीक बनाए रखता है।

पढ़ें :- अगर सुबह नाश्ते में खाते हैं ये चीजें, तो बना लें उचित दूरी वरना हो सकता है hormonal imbalance

पेट साफ करने में लाभकारी 

कहा जाता है कि गर्मियों के मौसम में संतरे का जूस से बेहतर ड्रिंक और कोई हो ही नहीं सकता है। चिलचिलाती धूप के कारण कई लोगों को सिर दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में संतरे का जूस काफी लाभकारी होता है। संतरे का जूस को रोज नियमित रूप से सुबह खाली पेट पीने से सिर दर्द की हर तरह की समस्या से राहत मिलती है। अगर पेट साफ न हो तो शरीर कई समस्याओं की चपेट में आ जाता है।

वजन कम करने में मद्दगार है संतरा

संतरे में फाइबर अधिक होता है। फाइबर वजन कम करने का सबसे अच्छा स्रोत है। फाइबर खाने से पाचन शक्ति ठीक रहती है और भूख ज्यादा नहीं लगती है। जिससे हम कम कैलोरिज लेते हैं और उससे वजन कम करने में मदद मिलती है। तो वहीं, याद रखें कि संतरे का जूस पीते समय उसका गूदा बर्बाद न करें, उसे भी पिएं।

पढ़ें :- लगातार बना रहता है पीठ में दर्द तो हो जाएं सावधान, हो सकता है किसी बड़ी बीमारी का इशारा

दिल की बीमारियों से रखे दूर

संतरे में विटामीन बी9 और फोलेट होता है। इन गुणों से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। रोजाना दो कप संतरे का जूस ब्लड प्रेशर की समस्या को कम कर सकता  है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...