1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलग पार्टी तो आपको आज नहीं तो कल बनानी ही पड़ेगी, ‘बुलडोज़र’ चुनाव चिन्ह लेकर चुनाव लड़ जाइए…अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना

अलग पार्टी तो आपको आज नहीं तो कल बनानी ही पड़ेगी, ‘बुलडोज़र’ चुनाव चिन्ह लेकर चुनाव लड़ जाइए…अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। भाजपा और सपा के बीच जमकर वार पलटवार हो रहा है। बुधवार को ‘बुलडोज़र’ की कार्रवाई पर सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि, अलग पार्टी तो आपको आज नहीं तो कल बनानी ही पड़ेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। भाजपा और सपा के बीच जमकर वार पलटवार हो रहा है। बुधवार को ‘बुलडोज़र’ की कार्रवाई पर सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि, अलग पार्टी तो आपको आज नहीं तो कल बनानी ही पड़ेगी।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, अगर आप और आपका बुलडोज़र इतना ही सफल है तो अलग पार्टी बनाकर ‘बुलडोज़र’ चुनाव चिन्ह लेकर चुनाव लड़ जाइए। आपका भ्रम भी टूट जाएगा और घमंड भी। वैसे भी आपके जो हालात हैं, उसमें आप भाजपा में होते हुए भी ‘नहीं’ के बराबर ही हैं, अलग पार्टी तो आपको आज नहीं तो कल बनानी ही पड़ेगी।

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल

इससे पहले अखिलेश यादव ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा था कि, बुलडोजर में दिमाग नहीं होता है, स्टेयरिंग होती है उसमें। उत्तर प्रदेश की जनता या दिल्ली वाले कब किसका स्टेयरिंग बदल दें कोई नहीं जानता है। दरअसल, सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि, बुलडोजर जैसी क्षमता, और दृढ़ प्रतिज्ञा जिसमें हो, वही बुलडोजर चला सकता है। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...