खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, CEASEFIRE पर ट्रंप के बयानों पर मोदी जी ने संसद में मौन व्रत धारण कर रखा था। अब ट्रंप ने भारत पर जो बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, क्या उसपर भी मोदी चुप रहेंगे? नरेंद्र मोदी जी देश सबसे पहले है और हम देश के साथ हैं। ट्रंप ने हमारे ऊपर 25% Tariff + Penalty थोपी है। इससे देश के Trade को नुक़सान होगा, MSMEs और Farmers पर भी बुरा असर पड़ेगा। कई उद्योगों को भारी क्षति होगी।
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एक अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप के इस घोषणा के बाद विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, ट्रंप ने हमारे ऊपर 25% Tariff + Penalty थोपी है। इससे देश के Trade को नुक़सान होगा, MSMEs और Farmers पर भी बुरा असर पड़ेगा। कई उद्योगों को भारी क्षति होगी।
खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, CEASEFIRE पर ट्रंप के बयानों पर मोदी जी ने संसद में मौन व्रत धारण कर रखा था। अब ट्रंप ने भारत पर जो बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, क्या उसपर भी मोदी चुप रहेंगे? नरेंद्र मोदी जी देश सबसे पहले है और हम देश के साथ हैं। ट्रंप ने हमारे ऊपर 25% Tariff + Penalty थोपी है। इससे देश के Trade को नुक़सान होगा, MSMEs और Farmers पर भी बुरा असर पड़ेगा। कई उद्योगों को भारी क्षति होगी। आपके मंत्रीगण महीनों से अमरीका के साथ Trade Deal Negotiate करने की बात कर रहें हैं। कुछ तो कई दिनों तक Washington में डेरा डाले बैठे रहे। आपके दोस्त “Namaste Trump” और “Abki Baar Trump Sarkar” ने आपकी दोस्ती का हमारे देश को ये सिला दिया?
उन्होंने आगे लिखा, अमरीकी राष्ट्रपति ने Tariff की वजह बताई है कि—भारत द्वारा रूस से तेल आयात, भारत द्वारा रूस से हथियारों की खरीद, भारत का BRICS का सदस्य होना, BRICS द्वारा अमेरिकी डॉलर पर हमला…ये भारत की “Strategic Autonomy” वाली राष्ट्रीय नीति पर कड़ा प्रहार है। इतिहास गवाह है Non Alignment हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण नीति रहा है। सभी सरकारों ने, चाहे वो किसी पार्टी की हो, सभी ने देशहित में दुनिया के देशों से दोस्ती मज़बूत की है।
UPA सरकार में डॉ मनमोहन सिंह जी ने हमें अमरीका सहित, 45 देशों से Nuclear Waiver दिलाया था। अमरीका ने हमारा साथ दिया था। उसके लिए उन्होंने अपना क़ानून बदला। पर भारत केवल अमरीका से Nuclear Fuel और Material लेने के लिए बाध्य नहीं था। हमारे विकल्प खुले थे। आपकी सरकार की विदेश नीति ने उस राष्ट्रीय नीति, को गहरा धक्का पहुंचाया है। ट्रंप पाकिस्तान के साथ Oil Reserves पर डील करने की बात कर रहें हैं। भारत को धमका रहे हैं। और आप चुप्पी साधे बैठें हैं। हम इस नए अमरीका-चीन-पाकिस्तान Axis से चिंतित हैं। मोदी सरकार को PR की चिंता के बजाय, देश की चिंता करनी चाहिए।