दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब (Youth Congress president Uday Bhanu Chib) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष उदय भानु चिब (Indian Youth Congress Delhi President Uday Bhanu Chib) को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब (Youth Congress president Uday Bhanu Chib) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब (Indian Youth Congress President Uday Bhanu Chib) को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। गिरफ्तार की बाद पुलिस ने उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib) को पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) में पेश किया है। इससे पहले सोमवार को तीन और आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने विरोध प्रदर्शन वाले दिन युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने मंगी सात दिन की कस्टडी
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib) की सात दिन की कस्टडी मांगी है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कहा कि चिब, जो इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने साजिश रची और प्रोटेस्ट करने वालों को लॉजिस्टिक्स दिए। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कहा कि केस की जांच के लिए सात दिन की कस्टडी की जरूरत है। वहीं, सीनियर वकील संजय घोष उदय भानु चिब की तरफ से पेश हुए। उन्होंने दलील दी कि उनके मुवक्किल फरार नहीं हैं, वह दिल्ली में ही मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी बिना हथियार, यहां तक कि बिना लाठी के वहां पहुंचे थे, ऐसे में इसे दंगा जैसी स्थिति बताना गलत है। घोष ने यह भी टिप्पणी की कि गंभीर अपराधों के बीच पुलिस टी-शर्ट बरामद करने को मुद्दा बना रही है, जो चिंताजनक है।
केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इंडियन यूथ कांग्रेस एआई समिट प्रोटेस्ट केस दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) को ट्रांसफर कर दिया गया है। इंटर-स्टेट क्राइम ब्रांच इस मामले में आगे की जांच करेगी। उधर, नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मामले में एक व्यापक साजिश के पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हॉल नंबर-5 के लॉबी क्षेत्र में शुक्रवार को घुस गए और अपनी कमीजों के नीचे पहनी हुई टी-शर्ट उतारकर या हाथों में पकड़कर नारे लगाने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। आरोपियों ने पहले काले रंग की छतरियों पर स्टिकर चिपकाकर उन्हें चुपके से भारत मंडपम में ले जाने की योजना बनाई थी। एक सूत्र ने बताया कि हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि काले छाते प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे, मगर उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टी-शर्ट पर छपे स्टिकर लगवाकर उन्हें अपनी कमीज के नीचे पहन लिया।