1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और माओवादियों में मुठभेड़, छह माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और माओवादियों में मुठभेड़, छह माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ में मंगलवाार को सुरक्षा बलों और माओवादियों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छह माओवादियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जनपद के मोदकपाल थाना क्षेत्र के कंदुलनार गांव में हुई थी। पुलिस ने माओ​वादियों के शवों के पास हथियार भी बरामद किया है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में मंगलवाार को सुरक्षा बलों और माओवादियों (Maoists) में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छह माओवादियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जनपद के मोदकपाल थाना क्षेत्र के कंदुलनार गांव में हुई थी। पुलिस ने माओ​वादियों के शवों के पास हथियार भी बरामद किया है।

पढ़ें :- BJP Rajya Sabha Candidate List : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नितिन नबीन का नाम भी शामिल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ चल रहे अभियान के दौरान मंगलवार को छह माओवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के मोदकपाल पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत कंदुलनार गांव से लगभग छह किलोमीटर पश्चिम में स्थित एक जंगली इलाके में मंगलवार को सुरक्षा बलों (security forces) और माओवादी विद्रोहियों के बीच कई मुठभेड़ हुईं। उन्होंने कहा कि चल रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से छह माओवादी कैडरों के शव बरामद किए है। मृतकों की पहचान अधिकारियों द्वारा सत्यापित की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित करने और किसी भी शेष माओवादी तत्वों को ट्रैक करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है। बीजापुर पुलिस ने कहा कि जिले में नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों की कई टुकड़ियां सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। शवों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...