1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तेज रफ्तार कार ने ली शिक्षक की जान, घर लौटते वक्त हुआ हादसा

तेज रफ्तार कार ने ली शिक्षक की जान, घर लौटते वक्त हुआ हादसा

सिद्धार्थनगर निवासी एक शिक्षक की मौत गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एकसड़वा ओवरब्रिज के पास मंगलवार की सुबह छह बजे एक तेज रफ्तार वाली कार की चपेट में आने से हो गई। खबरों के मुताबिक यह घटना तब हुई जब वह अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी से लौट रहे थे।

By Sushil Sah 
Updated Date

महराजगंज, कोल्हुई। सिद्धार्थनगर निवासी एक शिक्षक की मौत गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एकसड़वा ओवरब्रिज के पास मंगलवार की सुबह छह बजे एक तेज रफ्तार वाली कार की चपेट में आने से हो गई। खबरों के मुताबिक यह घटना तब हुई जब वह अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी से लौट रहे थे। इस दुर्घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इसकी खबर पुलिस को मिली, वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई में जुट गई।

पढ़ें :- उत्तराखंड घूमने निकले थे 7 दोस्त, नींद की झपकी आने से कार ट्रक से जा भिड़ी, रामपुर हादसे में 4 की मौत

सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले थे अश्वनी कुमार

ग्राम सरंगी निवासी अश्वनी कुमार, सिद्धार्थनगर जनपद के उस्का बाजार थाना क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज सिद्धार्थनगर में शिक्षक थे। वह सोमवार को छितरापार में रिश्ते में दूर के साले की बेटी की शादी में गए थे। इसके बाद वे बाइक से मंगलवार की सुबह अकेले अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में मृत घोषित

इस घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। फिलहाल कोल्हुई थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के स्वजन को दे दी गई है और मामले की जरूरी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- कर्नाटक में ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, धारवाड़ के 7 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...