1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल यातायात विभाग की मनमानी पर फूटा गुस्सा,सोनौली बॉर्डर पर ट्रक चालकों का प्रदर्शन

नेपाल यातायात विभाग की मनमानी पर फूटा गुस्सा,सोनौली बॉर्डर पर ट्रक चालकों का प्रदर्शन

नेपाल यातायात विभाग की मनमानी पर फूटा गुस्सा, सोनौली बॉर्डर पर ट्रक चालकों का प्रदर्शन

  • नेपाल यातायात विभाग की मनमानी पर फूटा गुस्सा, सोनौली बॉर्डर पर ट्रक चालकों का प्रदर्शन
  • ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष पप्पू खान बोले— “शोषण बंद नहीं हुआ तो नेपाल जाने वाले ट्रकों का चक्का जाम होगा”

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को भारतीय मालवाहक ट्रक चालकों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। नेपाल के भैरहवा स्थित यातायात विभाग पर अवैध जुर्माना वसूली और मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए ट्रक चालकों ने सोनौली बाईपास पर जोरदार प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग भी बंटे, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे को मिला अहम विभाग

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष पप्पू खान ने नेपाल प्रशासन पर भारतीय ट्रक चालकों के उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत से नेपाल जाने वाले अंडरलोड ट्रकों को भी ओवरलोड बताकर प्रति ट्रक करीब 10 हजार रुपये तक का जुर्माना ठोका जा रहा है।

पप्पू खान ने कहा,

“नेपाल यातायात विभाग भारतीय आरसी और लोडिंग मानकों को मानने को तैयार नहीं है। ट्रक चालकों से जबरन वसूली की जा रही है। ऑनलाइन जुर्माना जमा करने में घंटों लग जाते हैं, जिससे भंसार फेल हो जाता है और फिर अतिरिक्त जुर्माना भरने के लिए मजबूर किया जाता है। यह सरासर शोषण है।”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फिलहाल प्रदर्शन सांकेतिक है, लेकिन यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों का संचालन पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम और अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जाएगी।

पढ़ें :- Maharajganj-पुरन्दरपुर पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, 90 हजार की नशीली दवाएं बरामद

नेपाल यातायात विभाग की कार्रवाई के विरोध में हुए प्रदर्शन के चलते सोनौली बॉर्डर से नौतनवा तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों मालवाहक ट्रक सड़क पर फंस गए, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ट्रक चालकों ने जिलाधिकारी महराजगंज से हस्तक्षेप कर नेपाल प्रशासन से वार्ता कराने और भारतीय ट्रांसपोर्टरों को राहत दिलाने की मांग की है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...