1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत

नौतनवा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत

नौतनवा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर बुधवार को नौतनवा नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नगर की विभिन्न मस्जिदों से निकले जुलूस मुख्य मार्ग पर एकत्र होकर विशाल जुलूस में तब्दील हो गए। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जुलूस का स्वागत किया।

पढ़ें :- नौतनवां में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य पदयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अनुपस्थिति में उनके अनुज दिनेश मणि त्रिपाठी ने प्रतिनिधित्व किया। नगर पालिका के सभासदों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए स्टॉल लगाकर सिरनी वितरित की गई।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अभय कुमार, अनिल जायसवाल, संजय मौर्या, अशोक रौनियार, राजकुमार गौड़, प्रमोद पाठक, नेबुलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...