यदि आपका या आपके किसी परिजन का अमेरिका जाने का सपना है और आप वीजा इंटरव्यू की तारीख का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर सीधे आपसे जुड़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और काउंसलेट्स में आयोजित होने वाले वीजा इंटरव्यू की अपॉइंटमेंट्स को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है।
US Visa NEWS : यदि आपका या आपके किसी परिजन का अमेरिका जाने का सपना है और आप वीजा इंटरव्यू की तारीख का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर सीधे आपसे जुड़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों (US embassies) और काउंसलेट्स में आयोजित होने वाले वीजा इंटरव्यू की अपॉइंटमेंट्स को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग (State Department) ने आवेदकों को इंटरव्यू री-शेड्यूल (आगे बढ़ाने) के ईमेल भेजने शुरू कर दिए हैं।
आखिर अमेरिका ने अचानक यह कदम क्यों उठाया?
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, वीजा अपॉइंटमेंट्स पर यह रोक किसी स्थाई प्रतिबंध के कारण नहीं, बल्कि काउंसलर अधिकारियों (Consular Officers) के लिए चलाए जा रहे एक विशेष ‘ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम’ की वजह से लगाई गई है।
इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को इस तरह प्रशिक्षित करना है कि वे हर आवेदक की बैकग्राउंड चेकिंग और वित्तीय स्थिति की जांच और अधिक गहराई से कर सकें। ट्रंप सरकार का स्पष्ट मानना है कि अमेरिका आने वाला कोई भी विदेशी नागरिक भविष्य में वहां के सरकारी कोष, फंड्स या वेलफेयर योजनाओं पर आर्थिक बोझ न बने। अधिकारियों को इसी इन-डेप्थ ट्रेनिंग में व्यस्त होने के कारण तय साक्षात्कार की तारीखों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
भारतीय आवेदकों पर इसका क्या असर पड़ेगा?
भारत से हर साल बड़ी संख्या में छात्र, आईटी प्रोफेशनल्स और पर्यटक अमेरिका का रुख करते हैं। इस नए फैसले से कई प्रमुख प्रभाव देखने को मिलेंगे।
तारीखों में देरी:
जिन लोगों के इंटरव्यू की तारीखें तय थीं, उन्हें दूतावास की ओर से री-शेड्यूलिंग के ईमेल मिल रहे हैं। हालांकि, नई तारीख कब मिलेगी, इसका कोई स्पष्ट समय-सीमा (Timeline) नहीं दी गई है।
छात्रों और प्रोफेशनल्स पर असर: नए शैक्षणिक सत्र (Academic Session) में प्रवेश लेने वाले छात्रों और H-1B वीजा धारकों की यात्रा योजनाओं में देरी हो सकती है।
कड़ी जांच का सामना:
साक्षात्कार प्रक्रिया दोबारा शुरू होने पर आवेदकों की आर्थिक स्थिति, पुराने रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया प्रोफाइल की बेहद बारीकी से जांच की जाएगी।
आवेदक अब क्या करें?
विशेषज्ञों की सलाह है कि जिन आवेदकों का इंटरव्यू शेड्यूल था, वे घबराएं नहीं। अपने रजिस्टर्ड ईमेल इनबॉक्स और अमेरिकी दूतावास के आधिकारिक पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें। दूतावास द्वारा प्रशिक्षण पूरा होते ही री-शेड्यूलिंग की नई तारीखों की सूचना सीधे ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
रिपोर्ट : दीपांजली मिश्रा