मुख्यमंत्री ने माताओं, बहनों और बेटियों को भी एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने रक्षाबंधन पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री के लिए 27, 28 और 29 अगस्त को तीन दिनों की नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री के इस एलान से रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों और माताओं-बहनों को बड़ी राहत मिलेगी।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की मातृशक्ति को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने माताओं, बहनों और बेटियों को भी एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने रक्षाबंधन पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री के लिए 27, 28 और 29 अगस्त को तीन दिनों की नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री के इस एलान से रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों और माताओं—बहनों को बड़ी राहत मिलेगी।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) एवं सिटी बस सेवा की बसों में सभी बहनों, बेटियों और माताओं को एक सहयात्री के साथ 27, 28 और 29 अगस्त, 2026 तक तीन दिनों की निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। मैं मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए उन्हें हृदय से बधाई… pic.twitter.com/8q7t20oBay
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 26, 2026
साथ ही कहा, हम प्रदेश की 8,000 न्याय पंचायतों में डिजिटल एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसमें 50 प्रतिशत डिजिटल एंटरप्रेन्योर महिलाएं होंगी। इनके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही कहा, आज बहन-बेटियों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। प्रदेश में मिशन शक्ति केंद्रों के साथ-साथ हर शहर में AI बेस्ड सेफ सिटी नेटवर्क और 1090 व 112 का इंटीग्रेटेड रिस्पांस सिस्टम भी मौजूद है।