1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. कीर्ति सेनन के पहनावे पर बवाल के बाद GIVA ने हटाया अपना एड, कुत्ते को राखी बांधने पर भी दी सफाई

कीर्ति सेनन के पहनावे पर बवाल के बाद GIVA ने हटाया अपना एड, कुत्ते को राखी बांधने पर भी दी सफाई

Kriti Sanon Ad Controversy : बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति सेनन हाल ही में एक ज्वैलरी एड में अपने पहनावे को लेकर विवादों में घिरी हैं। इसके साथ ही एड में कुत्तों को राखी बांधने को लेकर भी सवाल खड़े किए गए थे। जिसके बाद ज्वैलरी ब्रांड जीवा (GIVA) ने कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को हटा दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने कुत्तों को राखी बांधने को लेकर भी सफाई दी है। ब्रांड ने बुधवार को इस विवाद पर एक बयान जारी किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति को सलमान खान की वॉर्निंग- ‘बाप पर मत जाना!’

दरअसल, एक्ट्रेस कृति सेनन का ज्वैलरी ब्रांड GIVA के लिए किया गया रक्षाबंधन का विज्ञापन उनके बोल्ड और मॉडर्न आउटफिट में नजर आयीं थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने परंपराओं और त्योहारों पर भारतीय पहनावे का हवाला देते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि, GIVA ने अपने बयान में कीर्ति के पहनावे का जिक्र नहीं किया है। ब्रांड ने सिर्फ कुत्तों को राखी बांधने को लेकर सफाई दी है।

GIVA ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर, हम हमेशा पूरे परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं और इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे। अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था। सम्मान के नाते, हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। इस त्योहार के मौसम में आपको ढेर सारा प्यार और सकारात्मकता मिले!’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...