1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी : अखिलेश यादव

देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी : अखिलेश यादव

भदोही लोकसभा सीट (Bhadohi Lok Sabha Seat) पर मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 25 मई को वोट देने साइकिल से जाएं। इस दौरान उन्होंने भाजपा (BJP) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार देश के प्रधान सांसद अपनी क्योटो वाली सीट भी नहीं बचा पाएंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

भदोही । भदोही लोकसभा सीट (Bhadohi Lok Sabha Seat) पर मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 25 मई को वोट देने साइकिल से जाएं। इस दौरान उन्होंने भाजपा (BJP) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार देश के प्रधान सांसद अपनी क्योटो वाली सीट भी नहीं बचा पाएंगे। कहा कि ईवीएम (EVM) का सात नंबर याद रखें 7 नंबर बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि जिंदगी की शुरुआत सात फेरों से होती है।

पढ़ें :- भारत ने द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर जीती सीरीज, यशस्वी ने जमाया शतक, कोहली-रोहित का पचासा

विपक्ष पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस लूट और झूठ वाली सरकार को जनता पूरी तरीके से समझ चुकी है। इस बार यह जो 400 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं, देश की 140 करोड़ जनता इन्हें 140 सीटें भी जितने नहीं देगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में एक भी सीट भाजपा की झूठी सरकार नहीं जीत सकेगी। इस बार इनके क्योटो की जनता भी गुस्से से भरी हुई है। इंडिया गठबंधन (INDIA  Alliance) के प्रत्याशी विपक्ष को करारी शिकस्त देंगे। 1 जून को यूपी की जनता इन्हें वापस गुजरात भेजने का काम करेगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का भाषण सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनसभा स्थल पर तो लोगों की भीड़ लगी ही थी, आसपास के घरों की छतों पर लोग अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की जनसभा देखने के लिए खड़े हुए थे।

पढ़ें :- Indigo Crisis : राहुल गांधी की बातों पर सरकार ने गौर किया होता तो हवाई यात्रा करने वालों को इतनी तकलीफें न उठानी पड़ती
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...