1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. 15 August 2023 Special: आजादी के जश्न के मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

15 August 2023 Special: आजादी के जश्न के मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी जश्न धूम धाम से मनाया जा रहा है। हमारे देश को आजाद हुए 76 साल हो चुके है। इस मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

15 August 2023 Special: 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी। 15 अगस्त का दिन हमारे देश के उन महान लोगो के बलिदान को याद करने का दिन है जिन्होंने अपने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया।

पढ़ें :- Reliance AGM 2023 LIVE : रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वें एजीएम में मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, बोले-नया भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है, इसको रोका नहीं जा सकता

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी जश्न धूम धाम से मनाया जा रहा है। हमारे देश को आजाद हुए 76 साल हो चुके है। इस मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजते है। आज हम आपको शुभकामना संदेश शेयर कर रहे हैं जिन्हे आप अपनेअपने खास लोगो को भेज सकते है।

चलो फिर से आज वो नजारा याद कर ले
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर ले
जिसमे बहकर आज़ादी पहुची थी किनारे पे
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर ले
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

क्या हिन्दू, क्या मुस्लिम, क्या सिख और क्या ईसाई,
आओ मिलकर आजादी का पर्व मनाएं,
क्योंकि, हम सब हैं भाई-भाई।
स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

आया स्वतंत्रता दिवस महान, हर चेहरे पर है मुस्कान।
खुली हवा, खुला है आकाश, देश खड़ा है सीना तान।

पढ़ें :- मित्र पुलिस के एक और करतूत उजागर,गाजियाबाद पुलिसकर्मी की क्रूरता का वीडियो वायरल

Happy Independence Day 2023

ना सर झुका है कभी, और ना झुकायेंगे
कभी जो अपने दम पर जिए,
सच में जिंदगी है वही… हैप्‍पी इंडिपेंडेंस डे 2023

दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान हैं,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं..!!
जय हिन्द, जय भारत ।

ज़माने भर में मिलते हे आशिक कई ,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता ,
नोटों में लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई ,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता ।

Happy Independence Day 2023

पढ़ें :- IAS Transfer : स्वतंत्रता दिवस पर योगी सरकार ने तीन IAS और दो PCS अधिकारियों का किया ट्रांसफर

ये नफरत बुरी है ना पालो इसे
दिलों में खलिश है निकालो इसे
ना तेरा ना मेरा ना इसका ना उसका
ये सबका वतन है बचा लो इसे!
स्वतंत्रता दिवस 2023 की शुभकामनाएं

शहीदों को याद करने का आया दिन
भर लेते है उनकी यादों से अपना मन
देश की खातिर अगर हम कुछ कर पाए
तो इनकी तरह धन्य होगा हमारा जीवन.

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाती-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निशचल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!!

आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है!
15 अगस्त मुबारक… स्वतंत्र दिन मुबारक

कांटों में भी फूल खिलाएं
इस धरती को स्वर्ग बनाएं
आओ, सब को गले लगाएं
हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएं
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!!

पढ़ें :- दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा,पाकिस्तानियों की फजीहत, भारतीयों को गौरव से भर देने वाला देखें VIDEO
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...