1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 29 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

29 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

29 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 29 May का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

29 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 29 May का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections Complete Results : भाजपा के 13 उम्मीदवार पहुंचे राज्यसभा, कांग्रेस-टीएमसी ने चार-चार सीटों पर किया कब्जा

1990 – बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 – नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
2003 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।
2004 – म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली। पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी।
2007 – जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
2008 –
भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया। नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
2010 – अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।
भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। भारत की ओर से बनाये गये इस मंदिर पर क़रीब 18 करोड़ रुपये की लागत आयी थी। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे।

29 मई को जन्मे व्यक्ति

1977 – एल. मुरुगन – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता हैं।
1954 – मदन कश्यप – भारत के जानेमाने कवि हैं।
1942 – हुल्लड़ मुरादाबादी – भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य कवि थे।
1906 – कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।
1905 – हीराबाई बरोदेकर – किराना घराने की हिन्दुस्तानी शस्त्रीय गायिका थीं।
1865 – रामानन्द चैटर्जी – पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।

29 मई को हुए निधन

पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान

2020 – योगेश (गीतकार) – प्रसिद्ध भारतीय गीतकार और लेखक थे।
2020 – अजीत जोगी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ व राजनेता थे।
1987 – चौधरी चरण सिंह – भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
1977 – सुनीति कुमार चटर्जी – भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री
1972 – पृथ्वीराज कपूर – हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित किया।
1933 – लोकराम नयनराम शर्मा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...