1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Amritpal Singh surrender: 36 दिनों से फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amritpal Singh surrender: 36 दिनों से फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह ने पुलिस के सरेंडर कर दिया। सरेंडर किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस के मुताबिक  अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़, असम में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Amritpal Singh surrender: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह ने पुलिस के सरेंडर कर दिया। सरेंडर किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस के मुताबिक  अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़, असम में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।

पढ़ें :- "नहीं होने देंगे पंजाब की शांति भंग, लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि", अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद बोले AAP सांसद संजय सिंह

बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने मोगा के गुरुद्वारे में सरेंडर किया है। उसके यहां पहुंचने के बाद गुरुद्वारे के जत्तेदार ने इसकी जिम्मेदारी पंजाब पुलिस को दी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने उसके कई साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अमृतपाल के सभी साथियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। बता दें कि अमृतपाल पर पंजाब पुलिस ने NSA भी लगाया है।

अमृतपाल को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पंजाब पुलिस ने उसे दबोचने के लिए देशभर समेत नेपाल बॉर्डर तक ऑपरेशन चलाए थे।

पढ़ें :- Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर IGP सुखचैन सिंह गिल ने की मीडिया से बात
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...