1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. हजारीबाग में जंगली हाथियों के झुंड ने स्कूल में सो रहे 30 वर्षीय युवक को कुचला, मौत

हजारीबाग में जंगली हाथियों के झुंड ने स्कूल में सो रहे 30 वर्षीय युवक को कुचला, मौत

झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बेहद ही भयानक और चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथियों ने जमकर तांडव किया। सोमवार देर रात हाथियों ने यहां के विधानसभा क्षेत्र के गोरहर थाना के अंतर्गत आनेवाला गांव बेलकपी में प्राथमिक विद्यालय में सो रहे एक 30 वर्षीय युवक को बेरहमी से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

By Sushil Sah 
Updated Date

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बेहद ही भयानक और चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथियों ने जमकर तांडव किया। सोमवार देर रात हाथियों ने यहां के विधानसभा क्षेत्र के गोरहर थाना के अंतर्गत आनेवाला गांव बेलकपी में प्राथमिक विद्यालय में सो रहे एक 30 वर्षीय युवक को बेरहमी से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस भयानक घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पढ़ें :- मणिपुर में हथियारों से लैस लोगों ने की गोलीबारी, आठ साल की बच्ची और 56 साल की महिला घायल

स्कूल की दीवार तोड़कर अंदर घुसे हाथी

खबरों के मुताबिक, मृतक की पहचान बंडासिंघा निवासी मुकेश गोस्वामी के रूप में हुई है। आपको बता दे कि मुकेश सोमवार की रात स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के भवन में सो रहा था। तभी देर रात करीब 12:00 बजे जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड अचानक गांव में घुस गया और वहां सो रहे मुकेश को अपनी चपेट में ले लिया। हाथियों के झुंड ने युवक को इस कदर कुचला कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

धार्मिक स्थलों को भी पहुंचाया नुकसान

स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों ने स्कूल के अलावा गांव के प्रतिष्ठित ‘काली मंडा परिसर’ की चारदीवारी को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा कई किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाने की खबर है। हाथियों के चिंघाड़ की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक हाथी युवक को मार चुके थे। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी न किसी तरह शोर मचाकर और मशालें जलाकर हाथियों को खदेड़ा।

पढ़ें :- रोहतास में ट्रेन की चपेट में आने से फल लेने निकले युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी

मौके पर पहुंचा प्रशासन

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और वन विभाग की टीम आज यानी मंगलवार सुबह मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए तत्काल उचित मुआवजे और क्षेत्र से हाथियों को खदेड़ने के लिए परमानेंट क्विक रिस्पांस टीम की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सरकारी नियम के अनुसार उचित मुआवजा देने का भरोसा दिलाया है।

वन विभाग की चेतावनी

इस घटना को ध्यान में रखते हुए वन क्षेत्र पदाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले या असुरक्षित भवनों में न सोएं। हाथियों के झुंड को देखकर उन्हें खुद भगाने की कोशिश न करें। मौके पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें। क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

पढ़ें :- सपा के पूर्व विधायक हाजी रिजवान और आजम खान के करीबी युसूफ मालिक पर 1 करोड़ 27 लाख 86 हजार ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...